लाइव न्यूज़ :

सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेगा की तर्ज पर चल रहे अखिलेश : भाजपा

By भाषा | Updated: August 30, 2021 11:15 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी के मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के भाई और पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने को मुद्दा बनाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेगा’ की तर्ज पर अखिलेश चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोमवार को ट्वीट किया गया '' सत्ता पाने के लिए कुछ भी करेगा की तर्ज पर चल रहे अखिलेश।'' इसी ट्वीट में आगे कहा गया है कि माफिया मुख्तार के परिवार को सपा में शामिल कर आखिर कौन से समाजवाद की बात कर रहे हैं, जनता सब देख रही है। गुंडों से गलबहियां एक बार फ‍िर भारी पड़ने वाली है।'' इसी ट्वीट में भाजपा ने एक वीडियो भी संलग्न किया है जिससे बाहुबली मुख्तार अंसारी को समाजवादी पार्टी की सरकार में संरक्षण मिलने के आरोप लगाए गए हैं। एक अन्य ट्वीट में भाजपा ने कहा कि ''किसानों को मजबूत बना रही भाजपा सरकार। सही समय पर फसल की खरीद व भुगतान से स्वावलंबी बन रहा किसान। जीतेगा विकास, जीतेगा यूपी।''उल्लेखनीय है कि पिछले शनिवार को गाजीपुर जिले की मोहम्‍मदाबाद विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके सिबगतुल्ला अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर यहां सपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अंसारी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और खुशी जाहिर की। यादव ने पूर्व विधायक सिबगतुल्ला अंसारी और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद कहा कि उनके आने से सपा की ताकत और बढ़ेगी। इससे यह संदेश जाएगा कि आने वाले समय में बहुमत की सरकार सपा बनाएगी।शनिवार को ही भाजपा ने ट्वीट किया '' यही है सपा का असली चेहरा। किसी तरह सत्ता हाथ में आ जाए भले ही माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार से हाथ मिलाना पड़े, लेकिन उन्हें ये भूलना नहीं चाहिए कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन हैं।'' इसी ट्वीट में भाजपा ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें कहा गया कि ''समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ माफिया मुख्तार का बड़ा भाई। अखिलेश के हाथों मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्ला ने ली सपा की सदस्‍यता।'' सिबगतुल्ला अंसारी 2007 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर गाजीपुर जिले की मोहम्‍मदाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। उन्होंने वर्ष 2012 में अपने भाइयों की पार्टी कौमी एकता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की लेकिन 2017 में वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर हार गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील