लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 09:48 IST

Open in App

लखनऊ, 18 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्विस संगठन द्वारा जारी वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि अगर प्रदेश की भाजपा सरकार उनकी पूर्ववर्ती सरकार में शुरू किए गए पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने वाले कार्यों को नहीं रोकती तो आज उसे यह दिन नहीं देखना पड़ता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 10 शहर उत्तर प्रदेश के हैं और राजधानी लखनऊ दुनिया में नौवें नंबर पर है। अगर सपा सरकार के सार्वजनिक परिवहन मेट्रो, साइकिल ट्रैक, गोमती रिवर फ़्रंट, पार्क और सफ़ारी जैसे पर्यावरणीय काम न रोके होते तो आज भाजपा सरकार को यह दिन नहीं देखना पड़ता।’’

गौरतलब है कि स्विस संगठन ‘आईक्यू एयर’ की ओर से मंगलवार को जारी ‘विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020’ के मुताबिक दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत में हैं। इनमें लखनऊ नौवें स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भारत प्रमुखता से दिख रहा है और विश्व के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 भारत के हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, चीन का शिनजियांग दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। उसके बाद शीर्ष 10 में से नौ शहर भारत के हैं। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है। उसके बाद बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ और भिवाड़ी का नंबर आता है।

इन शहरों में प्रदूषण का स्तर पीएम2.5 के आधार पर मापा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए