लाइव न्यूज़ :

अखिलेश का ‘विजय रथ यात्रा’ से भाजपा पर वार, बुंदेलखंड की जनता वोटों पर चलाएगी बुलडोजर

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:33 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र),13 अक्टूबर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि बुंदेलखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जाएगा।

‘समाजवादी विजय रथ’ से यात्रा पर निकले यादव मंगलवार को दूसरे दिन हमीरपुर में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था “लेकिन आय तो दोगुनी नहीं हुई, मंहगाई जरूर दोगुनी हो गई।”

यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे बाबा मुख्यमंत्री को दो चीजें पसंद हैं - एक बुल और दूसरा बुलडोजर। पिछली बार बुलडोजर की कमान इनके हाथों में दे दी गई थी लेकिन इस बार बुंदेलखंड की जनता ने तय कर लिया है कि बुलडोजर का स्टेरिंग वह अपने हाथ में रखेगी और भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जायेगा।”

समझा जाता है कि बुल से यादव का अभिप्राय उन आवारा पशुओं से था जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और बुलडोजर से उनका मतलब प्रदेश सरकार द्वारा अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोगों तक पहुंचने और उनका समर्थन हासिल करने की मंशा से मंगलवार को कानपुर से 'समाजवादी विजय यात्रा' की शुरुआत की थी। अपनी यात्रा के दूसरे दिन वह कानपुर देहात होते हुये हमीरपुर पहुंचे। यह यात्रा एक विशेष बस से शुरू हुई, जिसका नाम पार्टी ने विजय रथ रखा है। कानपुर से शुरू हुई यात्रा पहले दो दिनों में (12-13 अक्टूबर) पहले चरण के तहत कानपुर देहात, जालौन और हमीरपुर जिलों में जाएगी।

‘विजय रथ’ पर सवार यादव ने कहा, “ बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया लेकिन उसने आपके बहुमत का मजाक उड़ाया, आपके बहुमत को धोखा देने का काम किया है। भाजपा ने आपको मंहगाई दी, बेरोजगारी दी और बिजली के बिल मंहगे कर दिए।”

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में बुंदेलखंड की जनता जितना समर्थन कर सकती थी उसने भाजपा का उतन समर्थन किया। यहां की जनता ने भाजपा के अलावा एक भी सीट किसी को नहीं जीतने दी लेकिन भाजपा ने उस बहुमत का मजाक उड़ाया है।

जातीय जनगणना के मुद्दे पर सपा नेता ने कहा, “आने वाले समय में संघर्ष दूसरे प्रकार का है। भाजपा पिछड़ों, दलितों को उनका हक नहीं देना चाहती, जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती। हम कहते हैं सब को उनका हक देना चाहिए, यही संविधान में लिखा है।”

कृषि कानून पर सरकार पर निशाना साधते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ याद रखिए एक कानून से ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में सरकार बन गई थी, और जो यह किसान विरोधी कानून लाया जा रहा है, अगर वह लागू हो गया तो किसान अपने खेत में मजदूर बन जाएगा। भाजपा ने किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए गाड़ी में बैठकर किसानों को कुचल दिया। अगर यह तीन कृषि कानून पारित हुए तो हमारे और आपके खेत छिन जाएंगे।”

सरकार द्वारा बनाए जा रहे रक्षा गलियारे पर सवाल उठाते हुये सपा अध्यक्ष ने कहा, “ इन्होंने आपसे रक्षा फैक्टरी लगाने का, रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन कहीं कोई फैक्टरी लगी या किसी को रोजगार मिला? यह रक्षा गलियारा दिवाली के फुस्स सुतली बम की तरह निकला।”

कानपुर देहात से निकली समाजवादी पार्टी की विजय रथा यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए