लाइव न्यूज़ :

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने खोली देश की पहली "हिन्दू शरिया कोर्ट", महिला नेता को नियुक्त किया 'जज'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 16, 2018 17:17 IST

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का दावा है कि उसने मुसलमानों के 'दारुल कज़ा' की तर्ज पर हिन्दुओं के मामलों के निपटारे के लिए ये 'अदालत' खोली है।

Open in App

मेरठ, 16 अगस्त: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा नामक संस्था ने देश की  पहली हिन्दू "शरिया अदालत" खोलने की बात कही है। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा के अनुसार यह "कोर्ट" बुधवार (15 अगस्त से चालू हो चुकी है। 

शर्मा ने एक कार्यक्रम में पूजा शकुन पाण्डेय को इस "हिन्दू शरिया अदालत" का "जज" नियुक्त किया। पूजा शकुन पाण्डेय अखिल भारतीय हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव हैं।

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि यह हिन्दू शरिया कोर्ट "दारुल कज़ा की तरह काम करेगी।" दारुल कज़ा इस्मालिक रवायतों के अनुसार मुसलमानों से जुड़े धार्मिक मसलों का फैसला करती है। 

शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार से कहा, "हमने कुछ दिन पहले शरिया अदालत को चुनौती दी थी और कहा था कि ऐसी संस्था देश के संविधान के खिलाफ है और पूरे देश के लिए एक संविधान होना चाहिए। हमने सरकार को भी पत्र लिखकर ऐसी ही माँग की थी और कहा था कि अगर हमारी माँग नहीं मानी गई तो हम ऐसी ही अदालत हिन्दुओं के लिए बनाएंगे। हमारे हक में कोई कदम नहीं उठाया गया तो हमने बुधवार को हिन्दू कोर्ट की स्थापना की।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए