लाइव न्यूज़ :

ए. के. एंटनी ने कहा, "नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं कौरवों का नेतृत्व, राहुल गांधी के नेतृत्व से हारना तय''

By भाषा | Updated: February 4, 2019 20:24 IST

उन्होंने कहा, ‘‘2019 का लोकसभा चुनाव दूसरे कुरुक्षेत्र युद्ध का गवाह बनेगा जिसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले कौरवों का राहुल गांधी सर्वनाश करेंगे। इस साल का चुनाव अन्य संसदीय चुनावों की तरह आसान नहीं होने वाला है।’’

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने कहा है कि अगला लोकसभा चुनाव ‘‘दूसरे कुरुक्षेत्र युद्ध’’ का गवाह बनेगा जिसमें मोदी के नेतृत्व वाले ‘‘कौरवों’’ को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी परास्त करेगी।

लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को कांग्रेस मार्च की शुरुआत करते हुए एंटनी ने कहा, ‘‘देश को बचाने के लिये यह लोकसभा चुनाव एक युद्ध की तरह होगा’’।

उन्होंने कहा, ‘‘2019 का लोकसभा चुनाव दूसरे कुरुक्षेत्र युद्ध का गवाह बनेगा जिसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले कौरवों का राहुल गांधी सर्वनाश करेंगे। इस साल का चुनाव अन्य संसदीय चुनावों की तरह आसान नहीं होने वाला है।’’ 

यह देश, उसके संविधान, इसकी नैतिकता एवं मूल्यों, संवैधानिक संस्थानों और अन्य तरह के खतरों का सामना कर रहे राष्ट्र को बचाने के लिये युद्ध है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन के नेतृत्व में तिरुवनंतपुरम के कासरगोड से ‘जनमहा यात्रा’ के दौरान एंटनी ने आरएसएस ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा ओर कहा कि कांग्रेस को आरएसएस और भाजपा से राष्ट्रवाद का पाठ सीखने की कोई जरूरत नहीं है।

यह मार्च केरल सरकार और केंद्र सरकार की नाकामी दर्शाने के लिये निकाला गया है। इसमें केरल के 14 जिलों को शामिल किया जायेगा और इसका समापन 28 फरवरी को तिरुवनंतपुरम में होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील