लाइव न्यूज़ :

अकाली दल के प्रमुख नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल, सरदार जसजीत सिंह अटवाल समेत कई अन्य भाजपा में हुए शामिल

By अनिल शर्मा | Updated: April 9, 2023 14:34 IST

रविवार को राजधानी में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें औपचारिक रूप से भगवा खेमे में शामिल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल और सरदार जसजीत सिंह अटवाल अकाली दल के प्रमुख नताओं में से थे।शनिवार को भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन भी भाजपा में शामिल हो गए।

नई दिल्ली: अकाली दल के प्रमुख नेता सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल और सरदार जसजीत सिंह अटवाल समेत पंजाब के कई अन्य रविवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। रविवार को राजधानी में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें औपचारिक रूप से भगवा खेमे में शामिल किया गया।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, अन्नाद्रमुक नेता (डीएमके) और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ मैत्रेयन भी रविवार को भगवा पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन भी भाजपा में शामिल हो गए।

केसवन ने 23 फरवरी को कांग्रेस इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी इस्तीफे में कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे। लिखा था, वह दो दशक से पार्टी के लिए निष्ठापूर्वक काम कर रहे थे लेकिन उनको इसका कोई उचित प्रतिफल मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। मैं अब विवेक पूर्वक पार्टी के विचारों के साथ और सहमत नहीं हो पा रहा हूं, यही वजह है कि मैंने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने से इंकार कर दिया था।

केसवन के इस्तीफे से करीब एक महीने पहले हाल ही में भाजपा में शामिल हुए एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। अनिल एंटनी 6 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर केरल भाजपा प्रमुख के सुरेंद्रन और पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और अनिल बलूनी भी उपस्थित थे।

इससे पहले शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी राष्ट्रीय राजधानी में यहां भाजपा में शामिल हो गए। अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री रहे रेड्डी केंद्रीय पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में मंत्री प्रह्लाद जोशी, सचिव अरुण सिंह और सांसद के लक्ष्मण की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

टॅग्स :Akali DalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप