लाइव न्यूज़ :

असम में धान की कम खरीदारी के खिलाफ अजप ‘सत्याग्रह’ करेगी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 15:35 IST

Open in App

असम जातीय परिषद (अजप) ने बुधवार को कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) जैसी सरकारी एजेंसियों की ओर से धान की कम खरीद किए जाने के विरोध में पार्टी पूरे प्रदेश में ‘सत्याग्रह’ करेगी। अजप के अध्यक्ष लुरिंज्योति गोगोई ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एफसीआई की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारी एजेंसी ने धान की कम खरीद कर कोविड-19 महामारी के दौरान किसानों को मंझधार में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां एफसीआई में नया महाप्रबंधक आने के बाद से पिछले वर्षों की तुलना में धान की खरीद में महत्वपूर्ण कमी आई है। राज्य सरकार की एजेंसी भी इस समय धान की खरीद नहीं कर रही हैं। जब कोविड महामारी के कारण किसान पहले से ही संकट में हैं, तब उनपर यह दोहरी मार है।’’ उल्लेखनीय है कि एफसीआई के असम क्षेत्र के नए महाप्रबंधक ने पिछले महीने कार्यभार संभाला था। गोगोई ने कहा, ‘‘स्थानीय स्तर पर धान की खरीद करने के बदले, एफसीआई ने असम को 24 लाख मीट्रिक टन धान की आपूर्ति की है और राज्य सरकार ने केवल इसकी ढुलाई के लिए 1500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि यह असम के चावल की किस्म को नष्ट करने तथा बाहर से हाइब्रिड बीज मंगाने की सोची समझी और गहरी साजिश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की शक्ति?, कृषि क्षेत्र में 1,62,671 करोड़ रुपए आवंटन

कारोबारभारतीय अर्थव्यवस्था में जान फूंकता ग्रामीण भारत, 2024-25 में 35.77 करोड़ टन अनाज पैदा करके ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया

भारतझारखंड: मृत लोगों के नाम का भी मिल रहा राशन, खुलासा होते ही 50 हजार मृत लोगों के नाम हटाए गए, 2.36 लाख की चल रही है जांच

कारोबारPackaged Foods: पैकेटबंद खाद्य पदार्थों से चौपट होता स्वास्थ्य?, रसोई पर संकट मंडरा रहा, पिछले 15 साल में 11 फीसदी वृद्धि

कारोबारFood prices: किचन से टमाटर और आलू गायब?, 7 प्रतिशत हाई शाकाहारी थाली, जानें नॉन वेज का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"