लाइव न्यूज़ :

अजीत सिंह के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सीएम केजरीवाल ने जताया शोक

By भाषा | Updated: May 6, 2021 12:36 IST

राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी अजीत सिंह का गुरुवार सुबह कोविड-19 संक्रमण की वजह से निधन हो गया। अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने ट्वीट करके बताया कि अजीत सिंह 20 अप्रैल से कोरोना से पीड़ित थे।

Open in App

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी और जनप्रतिनिधि के रूप में देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी । 

राष्ट्रपति भवन ने रामनाथ कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख‌ हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी।’’राष्ट्रपति ने कहा ‘‘ जनप्रतिनिधि एवं मंत्री के रूप में उन्होंने (सिंह ने) देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं ।’’

 उल्लेखनीय है कि चौधरी अजीत सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनके पुत्र व मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को उनके निधन की जानकारी दी। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में सिंह का इलाज चल रहा था। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘चौधरी साहब नहीं रहे।

अजीत सिंह के निधन पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जताया शोक 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालेद) के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

उपराष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनेता चौधरी अजीत सिंह के असामयिक निधन का समाचार पा कर दुखी हूं। कृषि और कृषकों की प्रगति में आपका योगदान सदैव आदरपूर्वक याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं उनके परिजनों व सहयोगियों के साथ हैं। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

अजीत सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जताया शोक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजित सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसान नेता चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की बेहद दुखद खबर मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है।’’

अजीत सिंह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उनके पिता चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। चरण सिंह देश के शीर्ष किसान नेताओं में शुमार किये जाते थे।

Disclaimer: यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :अजित सिंहराष्ट्रीय लोक दलजयंत चौधरीअरविंद केजरीवालरामनाथ कोविंदकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप