लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में केसीआर की एंट्री पर बोले अजित पवार- "मुलायम सिंह यादव और मायावती ने भी कोशिश की लेकिन..."

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2023 09:45 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भले ही महाराष्ट्र में आधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह राज्य में अपनी पैठ बनाने में सफल नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअजित पवार ने कहा कि मायावती और मुलायम सिंह यादव ने इसी तरह की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए।उन्होंने कहा कि शायद के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय स्तर पर नेता बनना चाहते हैं और इसलिए कोशिश कर रहे हैं।पवार ने कहा कि वह तेलंगाना के सीएम हैं, जो यहां राज्य में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने जा रहे हैं।

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भले ही महाराष्ट्र में आधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह राज्य में अपनी पैठ बनाने में सफल नहीं होंगे। पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और मुलायम सिंह यादव ने इसी तरह की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए।

उन्होंने कहा, "जब मुलायम सिंह और मायावती यूपी के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने यही काम करने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें भी ज्यादा सफलता नहीं मिली...शायद के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय स्तर पर नेता बनना चाहते हैं और इसलिए कोशिश कर रहे हैं। वह तेलंगाना के सीएम हैं, जो यहां राज्य में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने जा रहे हैं। जो लोग उस पार्टी में शामिल हो रहे हैं वो जानते हैं कि उन्हें यहां मौका नहीं मिलेगा..."

महाराष्ट्र में बीआरएस के होर्डिंग्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब महंगाई और बेरोजगारी होती है तो पैसा बैनरों और विज्ञापनों पर खर्च किया जाता है. अजित पवार ने कहा, "प्रदेश की जनता को सोचना चाहिए कि जब महंगाई और बेरोजगारी है तो होर्डिंग, विज्ञापन, बैनर और टीवी पर खर्च कैसे हो रहा है, यह पैसा कहां से आ रहा है।"

टॅग्स :अजित पवारK Chandrashekhar Raoमहाराष्ट्रतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप