लाइव न्यूज़ :

यूपी रोडवेज की बस से लखनऊ पहुंचे अजय कुमार लल्लू, कार्यकर्ताओं से कहा- कांग्रेस पीड़ितों, किसानों और महिलाओं की आवाज बनेगी 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 19:45 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू यूपी रोडवेज की बस से राजधानी पहुंचे। पॉलीटेक्निक चौराहे से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय तक चार किलोमीटर तक वह जुलूस में गये। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथ में पोस्टर और बैनर ले रखे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरास्ते में लल्लू ने रुककर बी आर आंबेडकर, राजीव गांधी और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। कई चुनौतियां हैं लेकिन वरिष्ठों के आशीर्वाद और युवाओं के समर्थन के दम पर हमें 2022 में सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।

उत्तर प्रदेशकांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को नयी जिम्मेदारी संभालने राजधानी पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

लल्लू यूपी रोडवेज की बस से राजधानी पहुंचे। पॉलीटेक्निक चौराहे से उत्तर प्रदेशकांग्रेस कमेटी मुख्यालय तक चार किलोमीटर तक वह जुलूस में गये। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथ में पोस्टर और बैनर ले रखे थे।

रास्ते में लल्लू ने रुककर बी आर आंबेडकर, राजीव गांधी और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में वंचितों, पीड़ितों, किसानों, युवाओं और महिलाओं की आवाज बनेगी।

हमारे सामने कई चुनौतियां हैं लेकिन वरिष्ठों के आशीर्वाद और युवाओं के समर्थन के दम पर हमें 2022 में सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। लल्लू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी को आगे ले जाने के लिए कठिन परिश्रम करें और मिलकर काम करें। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया।

लल्लू ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा और आरएसएस के खिलाफ अगर किसी नेता ने लड़ाई लड़ी है तो वे हमारे नेता राहुल गांधी हैं। लेकिन इस सरकार ने 4000 करोड़ रुपये खर्च कर तथा सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ दुष्प्रचार छेड़ने का पूरा प्रयास किया। नये प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और पी एल पुनिया शामिल रहे। 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशसोनिया गाँधीप्रियंका गांधीराहुल गांधीलखनऊभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए