लाइव न्यूज़ :

अजय चौटाला ने छोटे भाई अभय सिंह से की मुलाकात, पारिवारिक कलह खत्म होने की आस

By भाषा | Updated: October 29, 2019 09:10 IST

अजय चौटाला ने सिरसा जिले में तेजा खेड़ा में अपने परिवार के फार्महाउस में अभय से मुलाकात की। इस दौरान उनके चाचा रंजीत सिंह चौटाला भी मौजूद रहे जो 21 अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला ने उनसे अलग हुए छोटे भाई अभय चौटाला से सोमवार को मुलाकात की।जय के बेटे दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के नेतृत्व वाली मनोहर लाल खट्टर सरकार में राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला ने उनसे अलग हुए  छोटे भाई अभय चौटाला से सोमवार को मुलाकात की। अजय के बेटे दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के नेतृत्व वाली मनोहर लाल खट्टर सरकार में राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। दोनों भाइयों के बीच मुलाकात ने चौटाला परिवार के शुभचिंतकों तथा उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उम्मीद पैदा कर दी है कि पारिवारिक झगड़ा जल्द ही बीते जमाने की बात हो सकती है।

गौरतलब है कि इस झगड़े के चलते पिछले साल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) दो धड़ों में बंट गया था। शिक्षक भर्ती घोटाले में अपने पिता ओमप्रकाश चौटाला के साथ जेल की सजा काट रहे अजय चौटाला ने रविवार को दो सप्ताह के फरलो पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद अपने भाई से मुलाकात की।

अजय चौटाला ने सिरसा जिले में तेजा खेड़ा में अपने परिवार के फार्महाउस में अभय से मुलाकात की। इस दौरान उनके चाचा रंजीत सिंह चौटाला भी मौजूद रहे जो 21 अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों भाइयों ने गर्मजोशी से मुलाकात की और कुछ समय तक जोश के साथ बात की।

उन्होंने बताया कि अलग होने के बाद से अब दोनों भाई दीवाली जैसे मौके पर खुशी के साथ मिले। दोनों कुछ महीने पहले अपनी मां स्नेहलता के निधन के बाद शोकाकुल माहौल में मिले थे। अजय चौटाला ने कहा, ‘‘मैंने पहले कहा था कि हम उन्हें दोबारा सोचने पर विवश करेंगे। मैंने कहा था कि हम ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करेंगे कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और इनेलो दोबारा सोचने पर मजबूत होंगे कि उन्होंने गलत फैसला लिया जिसने न केवल हरियाणा के लोगों को प्रभावित किया, बल्कि परिवार को भी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि मैं अब भी कह रहा हूं कि उन्हें (ओमप्रकाश चौटाला) दोबारा सोचना चाहिए, वह हमारे बड़े हैं, हम उनकी इज्जत करते हैं। मेरा हमेशा मानना है कि परिवार में बंटवारे से किसी का भला नहीं होता, इससे केवल नुकसान होता है।’’ 

टॅग्स :दुष्यंत चौटालाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया