लाइव न्यूज़ :

AIUDF प्रमुख बदरूद्दीन अजमल की बुद्धिजीवियों से अपील, कहा-विदेशियों का मुद्दा सुलझाने के लिए NRC की स्वीकार्यता कराएं सुनिश्चित

By भाषा | Updated: September 2, 2019 11:02 IST

असम में बहुप्रतीक्षित एनआरसी की अंतिम सूची शनिवार को ऑनलाइन जारी हुई। एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देएआईयूडीएफ के प्रमुख बदरूद्दीन अजमल ने NRC के कदम का स्वागत किया हैNRC की अंतिम लिस्ट से 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है। 

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरूद्दीन अजमल ने बुद्धिजीवियों से असम में विदेशियों का मुद्दा सुलझाने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की अंतिम सूची की स्वीकार्यता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे आने की अपील की है।

अजमल ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि एनआरसी को असम में लोगों और सभी राजनीतिक पार्टियों की मांग के बाद अद्यतन किया गया है। इसे उच्चतम न्यायालय की निगरानी में पांच साल की कठिन मेहनत से तैयार किया गया है और इस सूची को सीधे तौर पर खारिज नहीं करना चाहिए जैसा कि ज्यादातर पक्ष कर रहे हैं।

धुबरी से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘ कुछ ऐसी ताकतें हैं जिन्होंने सीधे तौर पर एनआरसी को खारिज कर दिया और ऐसी परिस्थिति में प्रमुख नागरिकों खास तौर पर बुद्धिजीवियों को यह सुनिश्चित करने के लिए आगे आना चाहिए कि पिछले 40 साल से पिछड़ी हुई असम की जनता नई समस्याओं का सामना न करे।’’

एआईयूडीएफ ने प्रमुख ने कहा, ‘‘ एनआरसी एक मजबूत दस्तावेज होने जा रहा है जो विदेशियों के मुद्दे को सुलझाने में मदद करेगा और सभी को इसे स्वीकार करना चाहिए।’’ अजमल ने कहा, ‘‘जिनका नाम इस सूची में नहीं है, वह विदेशी न्यायाधिकरण और उसके बाद उच्च न्यायालय और अंतिम रूप से उच्चतम न्यायालय में गुहार लगा सकते हैं कि उन्हें विदेशी घोषित न किया जाए।’’

एनआरसी की अंतिम सूची को लेकर एएएसयू, असम पब्लिक वर्क्स (एपीडब्ल्यू), ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (एएएमएसयू) और कांग्रेस तथा भाजपा ने भी असंतुष्टि जताई है।

उल्लेखनीय है कि असम में बहुप्रतीक्षित एनआरसी की अंतिम सूची शनिवार को ऑनलाइन जारी कर दी गई। एनआरसी में शामिल होने के लिए 3,30,27,661 लोगों ने आवेदन दिया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को शामिल किया गया है और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया है। 

टॅग्स :एनआरसीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण