लाइव न्यूज़ :

मान गए तेज प्रताप यादव, जल्द लौटेंगे घर, वापस ले सकते हैं ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2018 16:01 IST

फिलहाल वृंदावन में रह रहे तेजप्रताप यादव इलाहाबाद के संगम में गंगा स्नान करने के बाद घर लौट सकते हैं। लालू-राबडी परिवार से जुडे सूत्रों ने बताया कि फोन पर तेजप्रताप की बात मां राबडी देवी से हो रही है।

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की पहल अब रंग लाता दिख रहा है। तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच सुलह की संभावनाएं अब दिखने लगी हैं। परिवारवालों की लगातार कोशिशों से उनके रुख में भी बदलाव आया है। अब तक अपने फैसले पर अड़े तेजप्रताप भी पहले से 'सॉफ्ट' नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप यादव 23 नवंबर के बाद पटना लौट सकते हैं। 

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल वृंदावन में रह रहे तेजप्रताप यादव इलाहाबाद के संगम में गंगा स्नान करने के बाद घर लौट सकते हैं। लालू-राबडी परिवार से जुडे सूत्रों ने बताया कि फोन पर तेजप्रताप की बात मां राबडी देवी से हो रही है। तेजप्रताप ने अपनी मां को आश्वस्त किया है कि वह 23 नवंबर को पटना पहुंच जायेंगे।

बताया जा रहा है कि तेजप्रताप ने अपने मथुरा निवासी दोस्त लक्ष्मण प्रसाद से कहा है कि परिवार में किसी भी सदस्य से उनका मनमुटाव नहीं है। धार्मिक प्रवृत्ति के तेज फिलहाल कार्तिक मास को लेकर घर जाने में असमर्थ हैं। अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए वे मथुरा प्रवास कर रहे हैं।

बता दें कि तेजप्रताप ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए पटना के कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसपर 29 नवंबर को सुनवाई होगी। काफी मान-मनौव्वल के बावजूद तेजप्रताप ऐश्वर्या से तलाक लेने के फैसले पर कायम दिखते रहे हैं। इसके बाद से ही वे घर से दूर मथुरा-वृंदावन में घूम रहे हैं।

इससे पहले तेजप्रताप की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी ने भी भरोसा दिलाते हुए कहा था कि बेटा है मेरा तेज प्रताप घर तो आएगा ही। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में उनकी तेज प्रताप से मुलाकात हुई है वो ठीक है और जल्द पटना आएगा। परिवार में तेजप्रताप अपनी मां राबडी देवी से बेहद करीब हैं। ऐसी खबर है कि पटना लौटने के बाद तलाक के मामले पर आखिरी फैसला भी लेंगे।

दरअसल, तेजप्रताप 19 नवंबर को दिल्ली में मां राबडी देवी से भी मिले थे। तब पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भी था, ‘वह मेरे बेटे हैं, घर जरूर लौटेंगे’। 09 नवंबर को तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर उन्होंने फोन से बात भी की थी। इससे पहले उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी। अब विश्वस्त सूत्र बता रहे हैं कि वे पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के मामले पर पुनर्विचार कर सकते हैं।

इस बीच तेजप्रताप यादव के ससुराल वाले भी सक्रिय हैं। उनकी सास पूर्णिमा राय ने चार दिन पहले ही समधिन राबड़ी देवी से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई यह सामने नहीं आ पाया है। दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव के समधी और कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव के पुत्र राहुल भी सुलह के प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल तेजप्रताप मथुरा और वृंदावन के अलग-अलग धार्मिक स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सब कुछ ठीक रहा तो तेजप्रताप फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की अर्जी वापस भी ले सकते हैं। हालांकि, अभी यह कयास ही कहा जा सकता है क्योंकि तेजप्रताप यादव ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

बहरहाल आने वाले समय में तेजप्रताप और कितने 'सॉफ्ट' होते हैं यह देखने वाली बात होगी। हालांकि ताजा घटनाक्रम से परिवारवालों के साथ लालू यादव के समर्थकों में भी एक नवंबर से ही बाहर चल रहे तेजप्रताप की ‘घर वापसी’ की उम्मीदें बढ गई हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील