लाइव न्यूज़ :

RSS बदनाम करने की साजिश रच रहा, ऐश्वर्या राय से तलाक मामले में बोले तेज प्रताप- मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना के कई वीडियो दे सकता हूं

By भाषा | Updated: July 20, 2022 09:18 IST

तेज प्रताप ने कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो वह अपने और परिजनों के मानसिक तथा शारीरिक संताप से जुड़े वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने को विवश होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप मई 2018 में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंधे थे दोनों का वैवाहिक जीवन छह महीने से भी कम समय चल पाया था

पटनाः वैवाहिक विवाद में फंसे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को कड़े शब्दों में कहा कि वह अपने और परिजनों के शारीरिक और मानसिक संताप को साबित करने के लिए अनगिनत वीडियो क्लिप और अन्य साक्ष्य सार्वजनिक कर सकते हैं।

अपने तलाक के संबंध में गलत खबर देने वाले समाचार पोर्टल का जिक्र करते हुए तेजप्रताप ने लगभग सात मिनट लंबे एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘मेरे, मेरे माता-पिता और भाई-बहनों द्वारा झेली गई शारीरिक और मौखिक प्रताड़ना को साबित करने के लिए मैं अनगिनत वीडियो क्लिप और अन्य सबूतों के साथ सामने आ सकता हूं।’’

राजद विधायक तेजप्रताप मई 2018 में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और उनका वैवाहिक जीवन छह महीने से भी कम समय चल पाया था। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उनके तलाक के मामले में ‘‘आरएसएस’’ और ‘‘दूसरा पक्ष’’ उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर इसे नहीं रोका गया तो वह अपने और परिजनों के मानसिक तथा शारीरिक संताप से जुड़े वीडियो क्लिप सार्वजनिक करने को विवश होंगे। उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप और उनकी अलग रह रहीं पत्नी ऐश्वर्या राय तलाक की काउंसलिंग के लिए 28 जून को पटना उच्च न्यायालय में पेश हुए थे। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप