लाइव न्यूज़ :

विमानन कंपनियां कोविड-19 पूर्व की क्षमता के 60 प्रतिशत यात्रियों के साथ उड़ानें भर सकती हैं : सरकार

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर नागर विमानन मंत्रालय का कहना है कि भारतीय विमानन कंपनियां कोविड-19 महामारी से पहले की अपनी क्षमता के 60 प्रतिशत यात्रियों के साथ उड़ान भर सकती हैं। महामारी को देखते हुए यह आदेश 24 फरवरी, 2021 तक लागू रहेगा।

मंत्रालय ने दो सितंबर को आधिकारिक आदेश जारी कर विमानन कंपनियों को इस संबंध में सूचना दे दी थी लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया था कि आदेश कब तक प्रभावी रहेगा।

मंत्रालय ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी कर अपने दो सितंबर के आदेश को स्पष्ट करते हुए कहा है कि ‘‘यह 24 फरवरी, 2021 को रात 11 बजकर 59 मिनट तक या फिर अगला आदेश आने तक प्रभावी रहेगा।’’

मंत्रालय ने 26 जून को आदेश जारी कर घरेलू विमानन कंपनियों को अधिकतम 45 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी थी।

मंत्रालय ने कोविड-19 लॉकडाउन के कारण दो महीने बंद रहने के बाद 25 मई से ही घरेलू उड़ानें शुरू कर दी थी। लेकिन शुरुआत में कंपनियों को क्षमता का अधिकतम 33 प्रतिशत उपयोग करने की ही अनुमति दी गई थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो