लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा में 37 दिनों बाद वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में, गुड़गांव में ‘संतोषजनक’

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:29 IST

Open in App

नोएडा (उत्तरप्रदेश), चार जनवरी बारिश के बाद गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में औसत वायु गुणवत्ता ‘‘काफी खराब’’ से सुधरकर ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में पहुंच गई है, जबकि गुड़गांव में यह ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आ गई है। यह जानकारी सोमवार को एक सरकारी एजेंसी ने दी।

गुड़गांव और फरीदाबाद में इससे पहले 15 दिसंबर को, नोएडा में 14 दिसंबर को, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 27 नवंबर को वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी की थी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) तालिका के मुताबिक दिल्ली के पांच पड़ोसी शहरों में प्रदूषक ‘पीएम 2.5’ और ‘पीएम 10’ का स्तर उच्च बना रहा।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 100 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार, सोमवार को शाम चार बजे 24 घंटे का औसम एक्यूआई गाजियाबाद में 168, ग्रेटर नोएडा में 134, नोएडा में 152, फरीदाबाद में 179 और गुड़गांव में 65 रहा।

गाजियाबाद में रविवार को औसत एक्यूआई 384, ग्रेटर नोएडा में 348, नोएडा में 364, फरीदाबाद में 358 और गुड़गांव में 260 रहा। शनिवार को गाजियाबाद में यह 462, ग्रेटर नोएडा में 450, नोएडा में 448, फरीदाबाद में 415 और गुड़गांव में 336 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए