लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की हवा में सुधार, 29 नवंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, इन वाहनों को भी मिलेगी एंट्री

By रुस्तम राणा | Updated: November 24, 2021 15:21 IST

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 29 नवंबर से राज्य के स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान दोबारा खोले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में सभी सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को 27 नवंबर को एंट्री मिल सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण की वजह से बीते 16 नवंबर से बंद थे स्कूल कॉलेजसभी सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी 27 नवंबर से एंट्री

दिल्ली को अब वायु प्रदूषण से राहत मिलने लगी है। इसको देखते हुए सरकार ने 29 नवंबर से दिल्ली के शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला लिया है। दरअसल दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्कूल कॉलेज-कॉलेज को बंद करने का फैसला किया था।  

राज्य सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 29 नवंबर से राज्य के स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान दोबारा खोले जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि राज्य में सभी सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को 27 नवंबर से एंट्री मिल सकेगी। वहीं अन्य वाहनों के प्रवेश पर 3 दिसंबर तक प्रतिबंध जारी रहेगा। बता दें कि दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए अपने हलफनामे में कहा था कि 26 नवंबर तक ट्रकों की एंट्री बंद रहेगी।

 आज हुई समीक्षा बैठक में सरकार ने वर्क फ्रॉम होम को भी खत्म करने का फैसला लिया है। साथ ही इसमें यह भी निर्णय लिया गया है कि एडवाइजरी के माध्यम से कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने के लिए आग्रह किया जाएगा।  

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल-कॉलेजों के अलावा कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्य और सरकारी दफ्तरों को भी बंद करने का फैसला लिया था। बीते 16 नवंबर से राज्य में स्कूल कॉलेज बंद हैं। हालांकि विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं।

दिल्ली स्टेट पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि दिल्ली के सभी स्कूलों को 25 तारीख से खोल दें। वहीं 140 पैरेट्स के ग्रुप ने भी दिल्ली सरकार को स्कूल खोलने की चिट्ठी लिखकर मांग की है। शिक्षा जगत में इस बात को लेकर काफी चिंता है कि शिक्षा के अधिकार कानून के तहत 210 दिन किस प्रकार से शिक्षण-सत्र पूरा किया जा सकता है।

टॅग्स :Gopal Raiसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे