लाइव न्यूज़ :

अगर आप दिल्ली में हैं तो सीजन की सबसे खराब हवा में सांस ले रहे हैं, पढ़ें यह गंभीर रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 25, 2019 13:35 IST

राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर स्थानों पर एक्यूआई “बहुत खराब” की श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि कुछ इलाकों में इसकी स्थिति “गंभीर” की तरफ बढ़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपावली से दो दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदूषकों का जमाव आसान हो गया है। उच्चतम न्यायालय द्वारा अधिकृत पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण शुक्रवार को 10 सदस्यीय प्रदूषण रोधी कार्यबल की सिफारिशों को लागू करने पर विचार कर सकता है।

दीपावली से दो दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को इस मौसम के सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदूषकों का जमाव आसान हो गया है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा अधिकृत पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण शुक्रवार को 10 सदस्यीय प्रदूषण रोधी कार्यबल की सिफारिशों को लागू करने पर विचार कर सकता है।

इन सिफारिशों के तहत दिल्ली-एनसीआर में 26 से 30 अक्टूबर तक रात में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाना और पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) का इस्तेमाल नहीं करने वाले उद्योगों को बंद रखना शामिल है।

शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 315 रहा, जबकि बृहस्पतिवार शाम को यह 311 था।

राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर स्थानों पर एक्यूआई “बहुत खराब” की श्रेणी में दर्ज किया गया जबकि कुछ इलाकों में इसकी स्थिति “गंभीर” की तरफ बढ़ रही है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के मुताबिक नेहरू नगर, अशोक विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी, वजीरपुर, बवाना, मुंडका और आनंद विहार में एक्यूआई क्रमश: 340, 335, 339, 349, 344, 363, 381 और 350 दर्ज किया गया।

“बहुत खराब” की श्रेणी में NCR के ये इलाके

पड़ोस के क्षेत्रों - बागपत, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और नोएडा में एक्यूआई क्रमश: 312, 336, 311, 312 और 320 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता अनुमान एवं अनुसंधान सेवा- सफर ने बताया, “वायु गति कम होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ना शुरू हो गया है, जिससे वायु संचार के कारक बुरी तरह घटकर कणों के बिखराव को प्रभावित कर रहे हैं।”

सफर ने कहा है कि अगले दो दिनों तक धीमी सतही हवाएं चलती रहेंगी। नतीजन, एक्यूआई “बहुत खराब’’ के उच्च से मध्यम रेंज के बीच रह सकता है।

संस्था ने कहा है कि 28 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसे देखते हुए इस बार की दिवाली पर स्थिति उतनी खराब नहीं होगी, जितनी पिछले साल हुई थी।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली समाचारमौसम रिपोर्टमौसमदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण