लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 27, 2021 10:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। हवा की तेज गति के कारण इसमें 29 नवंबर के बाद से सुधार होने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि अगले दो दिनों में सतह पर चलने वाली स्थानीय हवा थोड़ी-सी तेज हो सकती है जिससे प्रदूषकों का छितराव होगा और वायु प्रदूषण में हल्का सुधार होगा लेकिन फिर भी एक्यूआई ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में ही रहेगा।

दिल्ली में पीएम2.5 प्रदूषण में पराली जलाने का हिस्सा आठ प्रतिशत है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ‘सफर’ ने शुक्रवार को बताया, ‘‘वायु गुणवत्ता को नियंत्रित करने वाले प्रमुख कारक मिश्रित परत की ऊंचाई और हवा हैं। 29 नवंबर से हवा की तेज गति के कारण एक्यूआई में सुधार आने की उम्मीद है।’’

शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई सुबह करीब नौ बजे 407 दर्ज किया गया। फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में एक्यूआई क्रमश: 434, 376, 378 और 392 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता अभी तक नवंबर के ज्यादातर दिनों में ‘बहुत खराब’ या ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में एक नवंबर को 24 घंटे के औसत गुणवत्ता सूचकांक के लिहाज से महीने का सबसे कम प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया था और एक्यूआई 281 रहा था जबकि 23 नवंबर को एक्यूआई 290 था।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान साल के इस मौसम के लिए सामान्य 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और मौसम विज्ञानियों ने दिन भर मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर