लाइव न्यूज़ :

Air Pollution In Delhi: 112 दिन के बाद ‘खराब’ श्रेणी में एक्यूआई?, 235 दर्ज, 5 जून को 248 तक पहुंचा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 20:57 IST

Air Pollution In Delhi: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को शाम चार बजे तक एक्यूआई 197 के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में शहर के वायु प्रदूषण में मुख्य रूप से परिवहन क्षेत्र जिम्मेदार है।राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से 21 केंद्रित पहल शामिल हैं।मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है।

Air Pollution In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में तीन महीने और 19 दिनों (112 दिन) के बाद बुधवार को लोगों ने वायु गुणवत्ता में गिरावट महसूस किया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी के अंतर्गत आता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पांच जून को एक्यूआई के 248 तक पहुंच जाने के बाद यह पहली बार है जब राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वर्तमान में शहर के वायु प्रदूषण में मुख्य रूप से परिवहन क्षेत्र जिम्मेदार है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, मंगलवार को शाम चार बजे तक एक्यूआई 197 के साथ ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में दर्ज किया गया था। उस दिन पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शीतकालीन कार्य योजना का अनावरण किया, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से 21 केंद्रित पहल शामिल हैं।

योजना के प्रमुख घटकों में धूल-रोधी अभियान, सड़कों की सफाई में वृद्धि, जल छिड़काव, प्रदूषण न्यूनीकरण में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार तथा जागरूकता अभियान के साथ पराली जलाने पर रोक लगाने के उपाय शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है।

न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है, जबकि शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता 60 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

टॅग्स :दिल्लीAam Aadmi PartyDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'