लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण से राहत की खबर?, दिल्ली मेट्रो 40 अतिरिक्त फेरे लगाएगी, जरूरत पड़ी तो 20 और लगाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 19:31 IST

अगर चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) का तीसरा चरण लागू होता है, तो अतिरिक्त फेरों की संख्या बढ़ाकर 60 की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्माण और तोड़ फोड़ वाले स्थलों पर पानी का छिड़काव करवा रहा है।वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अपशिष्ट पदार्थों का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित कर रही है।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की उन पहली निर्माण एजेंसियों में से एक थी।

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रोवायु प्रदूषण कम करने के लिए कार्य दिवसों में 40 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस बढ़ी हुई क्षमता का उद्देश्य यात्रियों को अपने वाहनों को छोड़कर मेट्रो का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करना है। एक बयान के अनुसार, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने नागरिक और पर्यावरण विभागों के अधिकारियों के साथ धूल को कम करने के प्रयासों की समीक्षा के लिए निर्माणाधीन कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के साथ उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार और डेरावाल नगर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कुमार ने कहा कि अगर चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) का तीसरा चरण लागू होता है, तो अतिरिक्त फेरों की संख्या बढ़ाकर 60 की जा सकती है।

डीएमआरसी ने कहा कि वह निर्माण और तोड़ फोड़ वाले स्थलों पर पानी का छिड़काव करवा रहा है और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अपशिष्ट पदार्थों का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित कर रही है। आदेश के अनुरूप, ऐसे सभी स्थलों पर ‘एंटी-स्मॉग गन’ तैनात कर दी गई हैं। डीएमआरसी के अनुसार, वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की उन पहली निर्माण एजेंसियों में से एक थी।

जिसने ‘एंटी-स्मॉग गन’ का इस्तेमाल अनिवार्य होने से पहले ही शुरू कर दिया था। डीएमआरसी ने बताया कि वर्तमान में, उसके परियोजना स्थलों पर लगभग 82 ऐसी मशीनें कार्यरत हैं, तथा आवश्यकतानुसार और भी मशीनें जोड़ी जाएंगी। डीएमआरसी ने कई तरह की दीर्घकालिक पर्यावरणीय पहल भी शुरू की हैं। भाषा आशीष नरेश नरेश

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष