लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री सोमवार को करेंगे समीक्षा बैठक

By भाषा | Updated: November 28, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘मंत्री संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेंगे और मौजूदा समय में दिल्ली में ट्रक के प्रवेश और निर्माणकार्यों पर रोक के अलावा और क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसपर विचार विमर्श करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय भी दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।

दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण कार्य और ढहाने संबंधी गतिविधियों पर दोबारा रोक लगा दी थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में निर्माण गतिविधियों पर रोक से प्रभावित होने वाले कामगारों को उनकी सरकार पांच-पांच हजार रुपये की वित्तीय मदद देगी और न्यूनतम वेतन में हुए नुकसान की भी क्षतिपूर्ति करेगी।

इस बीच, सोमवार को दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान तथा सरकारी कार्यालय दोबारा खुलेंगे, लेकिन आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य ट्रक के दिल्ली में प्रवेश पर तीन दिसंबर तक रोक जारी रहेगी। सरकार ने सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रक को प्रवेश की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए