लाइव न्यूज़ :

कॉकपिट का लिविंग रूम की तरह इस्तेमाल; महिला मित्र के लिए नियमों का किया उल्लंघन, अब पायलट के खिलाफ जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2023 11:18 IST

बताया जा रहा है कि मामला फरवरी महीने का है जब दुबई से दिल्ली की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के एक पायलट ने कथित तौर पर एक महिला मित्र को कॉकपिट में प्रवेश करने और रहने की अनुमति दी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के विमान में पायलट पर लगा गंभीर आरोप महिला मित्र को कॉकपिट में घंटों तक बिठाया विमान के क्रू मेबर ने की शिकायत

नई दिल्ली: एयर इंडिया के विमान में एक पायलट द्वारा अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में घुमाने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद पायलट की मुश्किलें बढ़ गई है और उसके खिलाफ जांच की जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने शुक्रवार को बताया कि भारत के विमानन नियामक ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि मामला फरवरी महीने का है जब दुबई से दिल्ली की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के एक पायलट ने कथित तौर पर एक महिला मित्र को कॉकपिट में प्रवेश करने और रहने की अनुमति दी थी। 

केबिन क्रू के एक सदस्य द्वारा नियामक को ये शिकायत करते हुए कहा, "27 फरवरी को दुबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरवे वाले एयर इंडिया के पायलट ने कॉकपिट में एक महिला मित्र का मनोरंजन किया, जो कि विमानन नियामक महानिदेशालय नागरिक उड्डयन (DGCA) सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करती है। 

पायलट पर आरोप है कि उन्होंने विमान के मेंबर्स द्वारा अपनी महिला मित्र का स्वागत करवाया और खास खातिरदारी के तहत महिला को बिजनेस क्लास का खाना परोसा जाए। 

मामले के सामने आने के बाद एयर इंडिया के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है और जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। 

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मामले से जुड़े लोगों को 3 मार्च के बाद पहली बार डीजीसीए ने 21 अप्रैल, शुक्रवार को पेश होने के लिए समन भेजा है। 

शिकायत के अनुसार, AI 915 पर बोर्डिंग से पहले ही समस्या शुरू हो गई थी। केबिन क्रू के अपने रिपोर्टिंग समय के बाद पायलट के इंतजार किया लेकिन उन्होंने देरी की।

बाद में पायलट यात्रियों सहित विमान में दाखिल हुए। पायलट ने क्रू मेंबर्स को बिजनेस क्लास में अपनी महिला मित्र को सीट देने का आदेश दिया हालांकि वह महिला इकोनॉमी क्लास में यात्रा कर रही थी।

महिला मित्र की सहूलियत के लिए पायलट उसे बिजनेस क्लास में भेजना चाहता था लेकिन वहां सीट खाली न होने के कारण वह उसे कॉकपिट में ले गया। जहां उसे सारी सहूलियत दी गई। महिला पहली ऑब्जर्वर सीट पर बैठी थी। 

नौकर की तरह किया व्यवहार

शिकायतकर्ता चालक दल के सदस्य का आरोप है कि पायलट ने अपनी महिला मित्र के लिए कॉकपिट में ही खाने का सामान लाने के लिए कहा और तो पायलट ने शराब परोसने को भी कहा।

इस पर क्रू मेबर ने उन्हें  शराब न परोसने के लिए मना कर दिया। क्रू मेबर का कहना है कि पायलट का व्यवहार काफी खराब था और उन्होंने नौकरों की तरह व्यवहार किया। शिकायत में कहा गया है कि महिला ने कॉकपिट में एक घंटे से अधिक समय बिताया।

बता दें कि विमान के कॉकपिट में केवल उन लोगों को प्रवेश करने की अनुमति है जिन्होंने ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण पूरा कर लिया है। 

टॅग्स :एयर इंडियाहवाई जहाजदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी