लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया की फ्लाइट में कोरोना पॉजिटिव मिला कर्मचारी, नेगेटिव आई 11 यात्रियों की रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 27, 2020 10:35 IST

25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होने के बाद एयर इंडिया में बतौर सेक्यूरिटी स्टाफ के पद पर कार्यरत एक 50 वर्षीय कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। ये कर्मचारी 11 यात्रियों के साथ दिल्ली से लुधियाना आया था।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जो सोमवार को 11 यात्रियों के साथ दिल्ली से लुधियाना आया था।कोरोना पॉजिटिव मरीज के सह-यात्रियों की जांच रिपोर्ट नेगटिव आई है।

लुधियाना: कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच देश में घरेलू उड़ानें 25 मई से शुरू हो चुकी हैं। इस बीच दिल्ली से लुधियाना जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तैनात एक 50 वर्षीय कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। एयर इंडिया के इस कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फ्लाइट के सभी यात्रियों व अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। 

यह कर्मचारी फ्लाइट से महज यात्रा कर रहा था। हालांकि, कोरोना पॉजिटिव मरीज के सह-यात्रियों की जांच रिपोर्ट नेगटिव आई है। मालूम हो, यह फ्लाइट सोमवार को 11 यात्रियों के साथ दिल्ली से लुधियाना पहुंची थी। 

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया कर्मचारी

एयर इंडिया के उपायुक्त प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया कर्मचारी दिल्ली का रहने वाला है और वह एयर इंडिया में बतौर सेक्यूरिटी स्टाफ के पद पर कार्यरत है। उन्होंने ये भी बताया कि वो 25 मई को दिल्ली से सहेनवाल (लुधियाना) एयरपोर्ट आया था। बता दें कि संक्रमित कर्मचारी को एक स्थानीय क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया है, जबकि अन्य लोगों को अपने-अपने घरों में अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन करने को कहा गया है।

116 में से 114 मीले कोरोना पॉजिटिव

एनडीटीवी के अनुसार, लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ राजेश बग्गा ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दो महीने बाद शुरू हुई घरेलू उड़ानों के लिए सोमवार को कुल 116 लोगों के नमूने लिए गए, जिसमें से 114 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब एयर इंडिया के किसी कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई हो। हाल ही में एयरलाइन ने दिल्ली में अपना मुख्यालय दो दिनों के लिए बंद कर दिया था। दरअसल, यहां एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 

ऐसे में एयर इंडिया ने इमारत को संक्रमण मुक्त करने के लिए दिल्ली में अपना मुख्यालय दो दिनों के लिए बंद कर दिया था। इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया था कि एयरलाइन कार्यालय को संक्रमण मुक्त करने के लिए 13 और 14 मई को बंद किया गया था। उन्होंने ये भी बताया था कि कर्मचारी गुरुद्वारा रकाबगंज मार्ग पर स्थित इमारत में कार्यरत था और 12 मई की शाम में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :एयर इंडियाकोरोना वायरसलुधियानादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए