लाइव न्यूज़ :

विमान पेशाब मामला: डीजीसीए ने एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख का जुर्माना, कमांडर पायलट तीन महीने के लिए सस्पेंड

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2023 14:26 IST

एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान एक यात्री के कथित तौर पर एक महिला सहयात्री पर पेशाब करने की घटना के संदर्भ में विमानन नियामक डीजीसीए ने एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीसीए ने न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में महिला यात्री पर एक सहयात्री के पेशाब करने की घटना में एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।डीजीसीए ने एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के कमांडर पायलट का लाइसेंस निलंबित किया।डीजीसीए ने एयर इंडिया की उड़ान सेवा निदेशक को दायित्वों के निर्वहन में नाकाम रहने पर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

नई दिल्ली: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसी) ने पिछले साल के अंत में न्यूयॉर्क-नई दिल्ली की उड़ान में हुए पेशाब मामले के लिए एयर इंडिया एयरलाइन पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला 26 नवंबर 2022 का है जब एक शख्स शंकर मिश्रा ने फ्लाइट की बिजनेस क्लास में एक महिला से कथित तौर पर पेशाब कर दिया। घटना के समय मिश्रा कथित तौर पर नशे में थे। शंकर मिश्रा फिलहाल गिरफ्त में हैं। 

एविएशन रेगुलेटर ने फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है और एयर इंडिया के इन-फ्लाइट सर्विस के डायरेक्टर पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए के संज्ञान में यह मामला चार जनवरी को आने पर एयर इंडिया को नोटिस जारी किया गया था। नियामक ने यह कार्रवाई विभिन्न मानदंडों के उल्लंघन के लिए की है। 

पायलट-इन-कमांड के खिलाफ लगाए गए आरोपों में आरोपी शंकर मिश्रा को नई दिल्ली में उतरने पर पुलिस को सूचित नहीं करना और प्रथम श्रेणी में सीटें खाली होने के बावजूद भयानक अनुभव के बाद वरिष्ठ नागरिक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करना शामिल है। फ्लाइट के पूरे केबिन क्रू से पहले दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी।

टॅग्स :एयर इंडियाDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं