लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया ने शुरू की घरेलू फ्लाइटों के टिकट की बुकिंग, 25 मई से शुरू हो रही विमान सेवाएं

By सुमित राय | Updated: May 22, 2020 14:25 IST

एयर इंडिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह आज से घरेलू यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 25 मई से घरेलू फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है।घरेलू यात्रा के लिए विमानन कंपनियों ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है।

लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच सरकार ने 25 मई से घरेलू फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है, इसके बाद विमानन कंपनियों ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह आज से घरेलू यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू करेगी।

एयर इंडिया ने ट्वीट कर कहा, "खुशखबरी! हमारी घरेलू उड़ान बुकिंग आज 12:30 बजे से शुरू होगी।  बुक करने के लिए http://airindia.in पर लॉगइन करें या अधिकृत ट्रैवल एजेंटों से संपर्क करें या हमारे बुकिंग कार्यालयों पर जाएं या ग्राहक सेवा पर जाएं।"

इसके अलावा कई प्राइवेट कंपनियों ने भी सरकार की घोषणा के बाद घरेलू यात्रा के लिए बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। इंडिगो और गोएयर जैसे कैरियर्स ने अपनी वेबसाइट पर बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इंडिगो 25 मई से बुकिंग स्वीकार कर रहा है, जबकि घरेलू हवाई यात्रा के लिए विस्तारा और गोएयर ने 1 जून से बुकिंग खोली है।

बता दें कि सरकार ने गुरुवार को हवाई यात्रा के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। नए दिशानिर्देशों के मुताबिक यात्रियों को प्रस्थान से कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप से स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देनी होगी या सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन चेक-इन प्रक्रिया को पूरा करने, कम सामान के साथ यात्रा करने और उड़ान के अंदर शौचालय का कम उपयोग करने के लिए कहा गया है।

टॅग्स :एयर इंडियाफ्लाइटइंडिगोकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया