लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के बाद कराई गई लैंडिंग, दिल्ली से कनाडा जा रही थी फ्लाइट

By अंजली चौहान | Updated: May 26, 2023 17:15 IST

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी होने के कारण विमान को वापस लौटाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी खराबी के कारण विमान को लैंड कराया गया विमान को लैंड कराने के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहींदिल्ली से वैंकूवर जाने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

नई दिल्ली:एयर इंडिया के विमान में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आने के बाद उसे फौरन हवाई अड्डे पर लौटा दिया गया। दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 185 टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक तकनीकी समस्या के बाद मूल हवाई अड्डे पर लौट आई। 

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतर गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हर संभव सहायता प्रदान करते हुए उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

गौरतलब है कि इसके बाद एक अन्य विमान का इतंजाम किया गया जिसे करीब 1:30 बजे उड़ान भरने के लिए निर्धारित किया गया था। 

जानकारी के मुताबिक, विमान में हो रही तकनीकी खराबी का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि यात्रियों को तय समय पर कनाडा नहीं पहुंचाया गया उन्हें फिर से उड़ान भरने में समय लगा। 

एयर इंडिया विमान में पहले भी हो चुकी कई घटनाएं 

बता दें कि इसी महीने 16 मई, मंगलवार को दिल्ली से सिडनी जाने वाले विमान में अचानक से अशांति फैल गई थी। इसके कारण विमान में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इस घटना में कई यात्री घायल हो गए थे। हालांकि यात्रियों को मामूली चोटें ही आई थी जिसके कारण चिंता की कोई बात नहीं थी।

हादसा दिल्ली से सिडनी जाने वाले एयर इंडिया B787-800 विमान VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AI-302 में अशांति फैलने के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। इस घटना में सात यात्रियों को मामूली मोच आई थी। जिन्हें केबिन क्रू मेंबर्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया था। 

टॅग्स :एयर इंडियाVancouverदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है