लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया का दिल्ली ऑफिस सील, कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव

By निखिल वर्मा | Updated: May 12, 2020 12:14 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सभी एयरलाइन की यात्री सेवाएं बंद हैं. एयर इंडिया की विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले भी एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले थे, अब उनकी स्थिति ठीक हैभारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 70 हजार पार पहुंच गई है और 2293 लोगों की मौत हुई है

दिल्ली स्थित एयर इंडिया के ऑफिस को सील कर दिया गया है जब स्टाफ सदस्यों में से एक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि आरटी-पीसीआर परीक्षण के माध्यम से कर्मचारी को 7 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बार में पता चला।

कर्मचारी को पहले बुखार था जो दवाओं की मदद से कम हो गया था लेकिन फिर उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कर्मचारी ने रविवार को कोरोना वायरस टेस्ट करवाया और इसके बाद दिल्ली वह राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल पहुंचे।

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, आरएमएल में डॉक्टरों ने कर्मचारी को दवाइयां दी है और घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। इससे पहले एयर इंडिया के पांच पायलट भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि परीक्षण के दूसरे दौर में पायलटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

मुंबई स्थित पायलटों ने 20 अप्रैल से पहले मालवाहक विमान उड़ाकर चीन पहुंचे थे और इसके बाद 14 दिनों के क्वारंटाइन पर थे। इसके अलावा एयर इंडिया के दो अन्य कर्मचारी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा है कि एयरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में हैं।

भारत में मृतकों की संख्या 2,293 , संक्रमितों की संख्या 70,756 हुई

देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,293 तक पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई है। सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के भीतर 3,604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 46,008 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 22,454 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 31.73 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

टॅग्स :एयर इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप