लाइव न्यूज़ :

एयर होस्टेस मौत मामला: पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: July 17, 2018 17:54 IST

जर्मनी की एक एयरलाइन कंपनी के लिए काम करने वाली अनीशिया बत्रा की शुक्रवार को अपने घर की छत से गिरने से मौत हो गयी थी।

Open in App

नयी दिल्ली , 17 जुलाई (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने पिछले सप्ताह कथित तौर पर खुदकुशी करने वाली एक फ्लाइट अटेंडेंट के पति को आज दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अनुज कुमार की अदालत में कहा कि आरोपी मयंक सिंघवी को हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सिंघवी को कल शाम गिरफ्तार किया गया था। 

जर्मनी की एक एयरलाइन कंपनी के लिए काम करने वाली 39 वर्षीय अनीशिया बत्रा ने शुक्रवार को अपने घर की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मयंक उसे निकटवर्ती अस्पताल ले गया था , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अनीशिया की ओर अधिवक्ता इशकरण सिंह भंडारी ने अदालत से सिंघवी के माता - पिता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी के माता - पिता ने पीड़िता को बहुत अधिक परेशान किया और उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

पुलिस ने अदालत से कहा कि वह इस मामले में आवश्यक कदम उठा रही है। अनीशिया के परिवार ने आरोप लगाया कि सिंघवी उसका शारीरिक उत्पीड़न करता था। दंपति ने दो साल पहले शादी की थी और पंचशील पार्क में रह रहा था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए