लाइव न्यूज़ :

एयर फेस्ट 2022: वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने नागपुर में किया अभ्यास, 19 नवंबर को आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

By फहीम ख़ान | Updated: November 16, 2022 13:07 IST

भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम अपने हॉक विमानों के साथ नागपुर पहुंची है। टीम दो दिन पहले नागपुर पहुंची। इन्हें एयर फेस्ट 2022 में हिस्सा लेना है। इसके लिए बुधवार को अभ्यास किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन पहले ही नागपुर पहुंची है भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम।नागपुर में 18, 19 नवंबर को होने वाला एयर फेस्ट-2022 का आयोजन।आयोजन वायुसेना नगर मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड के परेड ग्राउंड में होगा, विमान सोनेगांव स्टेशन से उड़ान भरेंगे और वापस वही लैंड करेंगे।

नागपुर : एयर फेस्ट 2022 में शामिल होने के लिए भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण टीम अपने हॉक विमानों के साथ दो दिन पहले ही नागपुर पहुंच गई है। बुधवार, 16 नवंबर की सुबह 11 बजे से अचानक आसमान में सूर्यकिरण टीम के तेज रफ्तार विमान अभ्यास करते नजर आए। यह अभ्यास अगले 1 घंटे तक जारी रहा। इस दौरान नागपुरवासियों की निगाहें आसमान की ओर ही जमी रही। 

उल्लेखनीय है कि नागपुर पहुंचने के बाद सूर्यकिरण की टीम गुरुवार, 17 नवंबर को अपने तय कार्यक्रम अनुसार अभ्यास करने वाली थी। लेकिन अचानक बुधवार की सुबह नागपुर के कुछ इलाकों में आसमान में तेज रफ्तार विमानों की आवाज गूंजने लगी। तेजी से लोग अपनी छतों पर पहुंचे और जब आसमान की ओर देखा तो सूर्यकिरण टीम के लाल रंग के विमान आसमान में मंडराते नजर आए।

इन विमानों ने कुछ ऐसा अभ्यास किया कि आसमान की ओर देखने वाले नागरिक अगले 1 घंटे तक आसमान को तकते रह गए। एक के बाद एक आधा दर्जन के करीब विमान आसमान में एक के बाद एक करतब दिखाते अभ्यास कर रहे थे। 1 घंटे के बाद लगभग दोपहर 12 बजे के दौरान यह अभ्यास खत्म हुआ।

इस साल भी वायुसेना की तरफ से महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में एयर फेस्ट का आयोजन किया गया है। आगामी 18, 19 नवंबर को होने वाला यह आयोजन वायुसेना नगर मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड के परेड ग्राउंड में होगा। उल्लेखनीय है कि विमान सोनेगांव स्टेशन से उड़ान भरेंगे और वापस वही पर लैंड करेंगे।

इनमें सूर्य किरण एरोबैटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर एयर डिस्प्ले टीम, आकाशगंगा टीम और एयर वारियर ड्रिल टीम शामिल है. जो नागपुर के आसमान में विमानों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग, परिवहन और लड़ाकू विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट भी किया जाएगा. वही भारतीय वायुसेना के उपकरणों की प्रदर्शनी भी इस समय लगाई जाएगी।

टॅग्स :Air ForceNagpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे