लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा, "अग्निपथ योजना एयरफोर्स के लिए फायदेमंद, भविष्य को देखते हुए सही फैसला है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 10, 2022 18:50 IST

अग्निपथ योजना पर बात करते हुए वायु सेना प्रमुख ने कहा कि इसके लिए कुल 13 टीमें बनाई गई हैं, जो चार साल की नियुक्ति के लिए आने वाले एयरफोर्स के जवानों के नामांकन, मूल्यांकन और प्रशिक्षण का विशेष ध्यान रखेंगी।

Open in App
ठळक मुद्दे'अग्निपथ' की नई भर्ती मॉडल से एयरफोर्स की क्षमता पर कोई असर नहीं होगाअग्निपथ' योजना एयरफोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सैन्यशक्ति साबित होगी

दिल्ली: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रविवार को कहा कि 'अग्निपथ' योजना भारतीय वायु सेना के लिए भविष्य में "छोटे और घातक" बल के साथ सर्वश्रेष्ठ सैन्यशक्ति साबित होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई भर्ती मॉडल से एयरफोर्स की क्षमता पर भी कोई असर नहीं होगा।

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि इसके लिए कुल 13 टीमें बनाई गई हैं, जो चार साल की नियुक्ति के लिए आने वाले एयरफोर्स के जवानों के नामांकन, मूल्यांकन और प्रशिक्षण का विशेष ध्यान रखेंगी।

एयर चीफ मार्शल चौधरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस योजना में प्रशिक्षित सैनिकों को किसी तरह की पेंशन या अन्य सुविधाएं नहीं मिलेगी लेकिन उनके लिए आकस्मिक निधि की व्यवस्था जरूर की गई है।

उन्होंने कहा, "अग्निपथ योजना भारतीय वायुसेना की मानक क्षमताओं के अनुरूप अभियानों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। इसे लागू करने के लिए लगभग एक दशक से सेना के मानव संसाधन नीतियों और संगठनात्मक संरचनाओं की समीक्षा की जा रही थी।"

इस नई योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके तहत भारतीय वायुसेना में लगभग 3000 पदों के लिए लगभग 7,50,000 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। वायु सेना प्रमुख ने कहा, "यह योजना भारतीय वायु सेना के "सर्वश्रेष्ठ मानव संसाधन के साथ-साथ एक छोटी और घातक सुरक्षा बल को तैयार करने में सहायक साबित होगी क्योंकि हम पूरे विश्वास और दृढ़ता से मानते हैं कि मशीन के पीछे पुरुष और महिलाएं सभी फर्क करते हैं।"

उन्होंने कहा, "विकसित होती युद्ध तकनीक के साथ एक वायु योद्धा की बुनियादी आवश्यकताओं में भी गुणात्मक बदलाव आया है। हमें लगता है कि आज के युवा कौशल के साथ-साथ प्रौद्योगिकी के साथ-साथ कौशल का एक बहुत ही आवश्यक पहली लेकर वायुसेना में आते हैं।"

उन्होंने कहा, "अग्निवीरों की चयन की प्रक्रिया जारी है। हमने चार साल की अवधि के भीतर अग्निवीरों के नामांकन, प्रशिक्षण, मूल्यांकन और प्रशिक्षण के लिए 13 टीमों का गठन किया है।"

वायुसेना प्रमुख ने कहा, "नई योजना से एयरफोर्स की क्षमता पर कोई असर नहीं होगा बल्कि वास्तव में यह सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करने और राष्ट्र की सेवा करने के इच्छुक युवाओं के जोड़ने के लिए ब्रिज की तरह काम करेगा।"

उन्होंने कहा, "यह योजना युवाओं को अनुभव के साथ मिलाकर हमारे बलों को संतुलन प्रदान करेगी और भारतीय वायुसेना को अपने सभी राष्ट्रीय सुरक्षा को पूरा करने में सक्षम बनाएगी।"

मालूम हो कि बीते 14 जून को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित इस योजना में केवल चार साल के लिए 17 और 21 वर्ष की आयु वर्ग के बीच के युवाओं की भर्ती करना था, जिसमें से 25 फीसदी 15 वर्षों के लिए रखना था, जबकि 75 फीसदी को चार साल के बाद रिटायर कर देना था।

लेकिन देश में इस योजना के खिलाफ उभरे असंतोष को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने साल 2022 के अग्निपथ योजना के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया था। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Air ForceDefense ForcesDefense
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

कारोबार2025 में 681210 और 2026 में 784678 करोड़ रुपये आवंटित, ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टGhaziabad Murder News: रिटायर्ड वायु सेना अधिकारी की निर्मम हत्या, अपने ही बेटों ने दी थी सुपारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर