लाइव न्यूज़ :

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 7 सितंबर को अयोध्या से यूपी दौरा शुरू करेंगे, विधानसभा चुनाव पर फोकस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2021 20:48 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावः एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 7 सितंबर को फैजाबाद, 8 सितंबर को सुल्तानपुर और 9 सितंबर को बाराबंकी का दौरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउप्र विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जिताना है और योगी (आदित्यनाथ) सरकार को हटाना है।महाराष्ट्र और बिहार में उचित सफलता मिली है। पार्टी पश्चिम बंगाल में बढ़त नहीं बना सकी।

हैदराबादः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को राज्य के तीन दिवसीय दौरे की घोषणा की, जो अगले सप्ताह अयोध्या जिले से शुरू होगा।

 

 

उन्होंने कहा कि वह 7 सितंबर को फैजाबाद, 8 सितंबर को सुल्तानपुर और 9 सितंबर को बाराबंकी का दौरा करेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ''यह सिर्फ शुरुआत है। हम उप्र में कई जगहों पर जाएंगे। गलत क्या है? चुनाव आ रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। हमें लोगों से मिलना है। हमें लोगों के पास जाना है। हमें अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है। उप्र विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जिताना है और योगी (आदित्यनाथ) सरकार को हटाना है।''

ओवैसी देश भर में अपनी पार्टी का विस्तार करने के प्रयास कर रहे हैं और उन्हें महाराष्ट्र और बिहार में उचित सफलता मिली है। हालांकि, पार्टी पश्चिम बंगाल में बढ़त नहीं बना सकी। अफगानिस्तान के मुद्दे पर हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि राजग सरकार को बताना चाहिए कि वह तालिबान को आतंकवादी संगठन मानती है या नहीं।

क्या सरकार ने तालिबान प्रतिनिधियों के साथ अपनी हालिया बैठक में यह स्पष्ट किया कि जैश-ए-मोहम्मद अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में सक्रिय है और खोस्त (अफगानिस्तान) में लश्कर-ए-तैयबा का एक शिविर सक्रिय है। उन्होंने कहा, ''सबसे बुनियादी बात जो मोदी सरकार को देश बतानी चाहिये, वो ये है कि तालिबान आतंकवादी है या नहीं। अगर वे आतंकवादी हैं, तो क्या सरकार तालिबान को यूएपीए आतंकवादी सूची में शामिल करेगी। हक्कानी को इस सूची में जोड़ा जाएगा या नहीं?''

उन्होंने आरोप लगाया, ''अगर कोई मुसलमान सब्जियां बेचता है, तो उसे तालिबानी कहा जाता है। टीवी चैनलों पर भाजपा के लोग कहते हैं कि उनके राजनीतिक विरोधी, चाहे वे मुस्लिम हों या नहीं, तालिबानी मानसिकता रखते हैं।'' उन्होंने बताया कि भारत संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष है।

ओवैसी ने कहा, ''हम मोदी सरकार से पूछ रहे हैं। साफ-साफ बताइये। आप तालिबान को आतंकवादी संगठन मानते हैं या नहीं? यदि आप उन्हें आतंकवादी नहीं मानते हैं तो भारत के संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति का अध्यक्ष होने के नाते क्या आप तालिबान के शीर्ष 100 नेताओं, हक्कानी नेताओं को आतंकवादियों की सूची से हटा देंगे? यदि आप उन्हें आतंकवादी मानते हैं तो क्या आप उन्हें आतंकवादियों की सूची में डालेंगे?'' 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसीहैदराबादBJPकांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील