लाइव न्यूज़ :

Asaduddin Owaisi Navnit Rana: 'भारत के मुसलमान पाकिस्तानी हैं', नवनीत राणा के 15 सेकंड वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: May 9, 2024 12:21 IST

Asaduddin Owaisi On Navnit Rana: नवनीत राणा के 15 सेकंड वाले बयान पर पहली बार एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत के मुसलमान पाकिस्तानी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पीएम मोदी कह चुके हैं मुसलमान घुसपैठी हैंअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी अचानक नवाज शरीफ के घर पर पहुंच गए थे, वह क्या थाओवैसी ने कहा कि कौन डर रहा है हम नहीं डर रहे हैं,करिए जो आपको करना है

Asaduddin Owaisi On Navnit Rana: बीजेपी नेता नवनीत राणा ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन औवेसी कहते हैं कि पुलिस को 15 मिनट हटा दो तो हम दिखाएंगे कि हम क्या कर सकते हैं। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि आपको 15 मिनट लगेंगे, हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। अगर आप 15 सेकंड के लिए पुलिस को हटा देंगे, तो आप समझ नहीं पाएंगे कि कहां से आए और कहां को गए।

नवनीत राणा के 15 सेकंड वाले बयान पर पहली बार एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत के मुसलमान पाकिस्तानी हैं। ओवैसी ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप इन्हें बिल्कुल 15 सेकंड की जगह 1 घंटा दे दीजिए। हम भी देखना चाहते हैं आप में कितनी इंसानियत बाकी है। हमें बता दीजिए कहां आना है हम आ जाते हैं।

ओवैसी ने कहा कि कौन डर रहा है हम नहीं डर रहे हैं। खुले मंच से कहा जा रहा है तो करिए कौन रोक रहा है आपको। दिल्ली में प्रधानमंत्री आपका, आरएसएस आपकी, सबचीज आपकी है आप करिए जो आपको करना है कौन रोक रहा है आपको। बोलते क्यों है करिए। हमें बता दीजिए।

ओवैसी ने बीजेपी नेता नवनीत रवि राणा के बयान अगर आप एआईएमआईएम और कांग्रेस को वोट देते हैं, तो यह सीधे पाकिस्तान को जाता है। इस पर आईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी अचानक अफगानिस्तान से नवाज शरीफ के घर पर पहुंच गए थे। वह क्या था। ओवैसी ने कहा कि इन्हें लगता है कि जितने मुसलमान भारत में रहते हैं वह पाकिस्तानी हैं।

हमें आरएसएस की इस विचारधारा को हराना है। वे भारत के बहुलवाद और विविधता से नफरत करते हैं। ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी कह चुके हैं मुसलमान घुसपैठी है। मुस्लिम महिलाएं ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं। इस तरह की भाषा को इस्तेमाल किया जा रहा है।

टॅग्स :हैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीनवनीत राणाएआईएमआईएमनरेंद्र मोदीनवाज शरीफपाकिस्तानLahore
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए