लाइव न्यूज़ :

सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर AIMIM ने भाजपा के गिरिराज सिंह के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया, जानें क्या है मामला

By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2024 14:33 IST

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, एआईएमआईएम ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए किशनगंज कोर्ट में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री को खासकर मुस्लिम समुदाय से भारी विरोध का सामना करना पड़ा थाकेंद्रीय मंत्री ने 22 अक्टूबर को किशनगंज में ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ कीइस दौरान, लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने उनसे अपने घरों में “भाले, तलवार और त्रिशूल” का भंडार रखने का आग्रह किया

किशनगंज: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ किशनगंज में उनकी ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान की गई विवादित टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, एआईएमआईएम ने वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए किशनगंज कोर्ट में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रैली के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री को खासकर मुस्लिम समुदाय से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के बारे में

केंद्रीय मंत्री ने 22 अक्टूबर को किशनगंज में ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ की। इस दौरान, लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने उनसे अपने घरों में “भाले, तलवार और त्रिशूल” का भंडार रखने का आग्रह किया, जिसका इस्तेमाल देवताओं की पूजा और “आत्मरक्षा” के लिए किया जा सकता है।  उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में महिलाएं "लव जिहाद" के कारण असुरक्षित हैं, यह एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल दक्षिणपंथी समूह मुस्लिम पुरुषों द्वारा हिंदू महिलाओं को शादी के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए लुभाने की चाल के लिए करते हैं। 

पीटीआई ने सिंह के हवाले से कहा, "मुझे बताया गया है कि हर साल कई हिंदू लड़कियां लव जिहाद का शिकार होती हैं जिसके बाद उनका धर्म परिवर्तन (इस्लाम में) हो जाता है। उन अपराधियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता है जो उन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते रहते हैं जो उनके जाल में फंसने के लिए तैयार नहीं हैं।" बिहार में आयोजित रैली में प्रदीप कुमार सिंह ने कहा, "खुद को हिंदू कहने में क्या शर्म है? अगर किसी को अररिया में रहना है तो उसे हिंदू बनना होगा।"

टॅग्स :गिरिराज सिंहएआईएमआईएमकोर्टबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी