लाइव न्यूज़ :

रामनवमी मनाने के लिए फंड देने के योगी सरकार के फैसले पर भड़के ओवैसी, बताया दोहरा मापदंड

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 27, 2023 16:36 IST

योगी सरकार ने नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराने के लिए हर जिले को एक लाख रुपये मुहैया कराने का आदेश दिया था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करना था।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के फैसले से ओवैसी ने जताई नाराजगीरामनवमी के लिए हर जिले को फंड देने पर भड़केकहा- यह बीजेपी का दोहरा मापदंड है

नई दिल्ली: यूपी सरकार के रामनवमी मनाने के लिए राज्य के हर जिले को फंड देने के फैसले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़े किए हैं। ओवैसी का कहना है कि रामनवमी मनाने के लिए फंड जारी करने का फैसला भाजपा सरकार के दोहरे मापदंड दिखाता है। ओवैसी ने कहा कि ये उस सरकार का असली चेहरा दिखाती है जो  समान नागरिक संहिता और सबका साथ सबका विकास की बात करती है।

एएनआई से बात करते हुए ओवैसी ने कहा, "भारत का संविधान कहता है कि आप टैक्स के रुपयों को किसी विशेष धर्म का प्रचार करने के लिए नहीं कर सकते। आपने पिछले 5 साल से मदरसों के अध्यापकों को पैसे नहीं दिए हैं। यह बीजेपी का दोहरा मापदंड है।"

ओवैसी ने आगे कहा,  "संविधान का अनुच्छेद 27 कहता है कि टैक्स के पैसे का इस्तेमाल किसी विशेष धर्म के प्रचार या रखरखाव के लिए नहीं किया जा सकता है। बीजेपी यूपी के मदरसा शिक्षकों को पिछले 5 साल से पैसा नहीं दे रही है, और यह समान नागरिक संहिता की बात करती है।"

बता दें कि योगी सरकार ने नवरात्रि में दुर्गाशप्तशती और भगवान श्रीराम के जन्मदिन रामनवमी पर अखंड रामायण का पाठ कराने के लिए हर जिले को एक लाख रुपये मुहैया कराने का आदेश दिया था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करना था। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम की ओर से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे गए थे।

यूपी सरकार के इस फैसले पर अखिलेश यादव ने भी तंज कसा था। अखिलेश ने कहा था कि रामनवमी मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारियों को एक लाख रुपये दिए जाने के प्रस्ताव का स्वागत है पर इतनी कम रकम से क्या होगा। उन्हें कम से कम 10 करोड़ रुपये देने चाहिए जिससे सभी धर्मों के त्योहारों को मनाया जा सके। भाजपा सरकार त्योहारों पर फ्री सिलेंडर दे और इसकी शुरूआत इसी रामनवमी से हो। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीयोगी आदित्यनाथBJPउत्तर प्रदेशराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब