लाइव न्यूज़ :

AIIMS Guwahati: मई 2017 में पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला, अप्रैल 2023 में उद्घाटन, 1120 करोड़ की लागत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2023 12:34 IST

AIIMS Guwahati: एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने रखी थी और इसे 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्सव ‘रोंगाली बिहू’ के पहले दिन शुक्रवार को, एक दिवसीय यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे।चांगसारी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गुवाहाटी का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की।

AIIMS Guwahati: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में एम्स गुवाहाटी का उद्घाटन किया। एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने रखी थी और इसे 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। पूर्वोत्तर के पहले एम्स को राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के वसंत उत्सव ‘रोंगाली बिहू’ के पहले दिन शुक्रवार को एक दिवसीय यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे। वह 14300 करोड़ रुपये की लगात की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। कामरूप (ग्रामीण) जिले के चांगसारी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनाया गया है।

कार्यक्रम के लिए रवाना होने से पहले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। वह 1,123 करोड़ रुपये की लागत से बना पूर्वोत्तर में पहला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) राष्ट्र को समर्पित किया और नलबाड़ी, नागांव और कोकराझार में तीन चिकित्सा महाविद्याालयों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन भी करेंगे।

'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके अनुसार, प्रधानमंत्री ‘असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट’, पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के ‘रंग घर’ के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे।

पीएमओ ने कहा कि एम्स, गुवाहाटी में कामकाज का शुरू होना असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उसने कहा, ‘‘यह देशभर में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण भी है।’’

प्रधानमंत्री ने मई, 2017 में इस अस्पताल का शिलान्यास किया था। कुल 1,120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित, एम्स गुवाहाटी 30 आयुष बिस्तरों सहित 750 बिस्तरों वाला एक अत्याधुनिक अस्पताल है। इस अस्पताल में हर साल 100 एमबीबीएस के छात्रों की वार्षिक प्रवेश क्षमता होगी।

यह अस्पताल पूर्वोत्तर के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री जिन तीन चिकित्सा महाविद्याालयों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनमें नलबाड़ी चिकित्सा महाविद्यालय, नागांव चिकित्सा महाविद्यालय और कोकराझार चिकित्सा महाविद्यालय शामिल हैं।

इन तीनों महाविद्याालयों का निर्माण क्रमशः लगभग 615 करोड़ रुपये, 600 करोड़ रुपये और 535 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इनमें से प्रत्येक में आपातकालीन सेवाओं, आईसीयू सुविधाओं, ओटी और डायग्नोस्टिक सुविधाओं आदि सहित ओपीडी/आईपीडी सेवाओं के साथ 500 बिस्तरों वाले शिक्षण अस्पताल संलग्न हैं।

प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस छात्रों की वार्षिक प्रवेश क्षमता होगी। पीएमओ के मुताबिक इस अवसर पर प्रधानमंत्री ‘असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट’ (एएएचआईआई) का शिलान्यास भी करेंगे और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) कार्ड वितरित करके ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसका निर्माण लगभग 546 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री बिहू नृत्य भी देखेंगे जिसमें 10,000 से अधिक कलाकार शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन असम के बिहू नृत्य को असमिया लोगों की सांस्कृतिक पहचान और जीवन के शुभंकर के रूप में विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किया गया है।

इस कार्यक्रम में एक ही स्थान पर 10 हजार से अधिक कलाकार भाग लेंगे और एक ही स्थान पर दुनिया के सबसे बड़े बिहू नृत्य प्रदर्शन की श्रेणी में एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगे। इसमें राज्य के 31 जिलों के कलाकार भाग लेंगे। गुवाहाटी के श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री असम पुलिस द्वारा डिजाइन किए गए एक मोबाइल एप्लिकेशन ‘असम कॉप’ का शुभारंभ करेंगे। यह ऐप अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) और वाहन राष्ट्रीय रजिस्टर के डेटाबेस से अभियुक्तों और वाहनों की खोज की सुविधा प्रदान करेगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री रेलवे की पांच परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जिन रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा उनमें दिगारू-लुमडिंग खंड; गौरीपुर - अभयपुरी खंड; न्यू बोंगाईगांव - धूप धारा खंड का दोहरीकरण; रानीनगर जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी खंड का विद्युतीकरण; सेंचोआ-सिलघाट टाउन और सेंचोआ-मैराबाड़ी खंड का विद्युतीकरण शामिल है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मानरेंद्र मोदीBJPमनसुख मंडाविया
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर