लाइव न्यूज़ :

बिहार में धन कुबेर निकला निबंधन विभाग का एआईजी, छापेमारी के दौरान दंग रह गई निगरानी टीम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2022 18:58 IST

मुजफ्फरपुर में तैनात एआईजी प्रशांत कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एसयूवी ने छापेमारी की है। छापेमारी में प्रशांत कुमार के पास अपार धन संपत्ति का खुलासा हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रथम दृष्टा में प्रशांत कुमार के खिलाफ 2 करोड़ 6 लाख 80 हजार 785 रूपये के सबूत मिले हैसंपत्ति में कई प्लॉट, फ्लैट, बैंकों में निवेश, सोने-चांदी के ज्वेलरी, भारी मात्रा में नगद शामिलएआईजी प्रशांत कुमार फिलहाल तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं

पटना: बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी के ऊपर निगरानी का डंडा चला है। इस बार विशेष आर्थिक अपराध ईकाई(एसयूवी) के निशाने पर निबंधन विभाग के एआईजी प्रशांत कुमार चढ़े हैं। जिनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई है। मुजफ्फरपुर में तैनात एआईजी प्रशांत कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एसयूवी ने छापेमारी की है। छापेमारी में प्रशांत कुमार के पास अपार धन संपत्ति का खुलासा हुआ है। 

प्रथम दृष्टा में प्रशांत कुमार के खिलाफ 2 करोड़ 6 लाख 80 हजार 785 रूपये के सबूत मिले है। इसमें कई प्लॉट, फ्लैट, बैंकों में निवेश, सोने-चांदी के ज्वेलरी, भारी मात्रा में नगद शामिल हैं। ऐसी सम्भावना है कि यह प्रारंभिक है सही आंकलन के बाद ये दोगुना भी हो सकता है। 

बताया जाता है कि एआईजी प्रशांत कुमार फिलहाल तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं। उनके खिलाफ एसयूवी को आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत मिली थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशांत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के रूप में जमकर अवैध कमाई की है। 

भ्रष्टाचार में लिप्त होकर निबंधन विभाग के एआईजी प्रशांत कुमार लग्जरी जिंदगी जी रहे थे। जानने वाले बताते हैं कि प्रशांत कुमार बिना रिश्वत लिये कोई काम नहीं करते थे। इसको लेकर एसवीयू को गुप्त सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर के एआईजी प्रशांत कुमार के पास आय से अधिक करोड़ों की सम्पत्ति है। 

पटना कोर्ट ऑफ स्पेशल जज विजिलेंस एलडी के सर्च वारंट के आधार पर निगरानी, पटना ने तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के सहायक महा निरीक्षक (निबंधन)प्रशांत कुमार के सीवान, पटना एवं मुजफ्फरपुर के आवास एवं कार्यालय में गुरुवार की सुबह 5 बजे से एक साथ तलाशी से शुरू किया। 

सूत्रों के अनुसार प्रशांत कुमार के द्वारा चल और अचल संपत्ति पटना, सीवान सहित कई अन्य जगहों पर बनाई गई है। प्रशांत कुंमार सीवान जिले के नई बस्ती महादेवा के रहने आले हैं। इनके पिता का नाम स्व कामेश्वर सिंह है। इनकी माता उर्मीला सिंह भी सरकारी शिक्षिका रह चुकी हैं। तलाशी के दौरान काफी मात्रा में रुपए एवं आभूषण बरामद किए जाने की सूचना है। 

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुरआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos