लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक ने एग्जिट पोल को खारिज किया, दोबारा सत्ता में वापसी का भरोसा जताया

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल अन्नाद्रमुक ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल को शुक्रवार को खारिज किया, जिसमें राज्य में द्रमुक नीत विपक्षी गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है।

अन्नाद्रमुक ने कहा कि पार्टी की जीत होगी और वह 2016 में हुए विधानसभा चुनाव नतीजों की सफलता को दोहराएंगे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पार्टी के संयोजक एवं उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेलवम ने एक संयुक्त बयान में वर्ष 2016 के एग्जिट पोल की याद दिलाते हुए कहा कि तब भी ऐसे सर्वेक्षण गलत साबित हुए थे।

बयान में कहा गया, '' इस तरह की अफवाहें हैं कि विपक्षी दल सरकार बनाएगा। हालांकि, मतगणना शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद वर्ष 2016 की तरह अन्नाद्रमुक की जीत तय है।''

तमिलनाडु में छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। अधिकतर चुनाव बाद सर्वेक्षणों में द्रमुक की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए