लाइव न्यूज़ :

अमित शाह की रैली में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने वाले अहसान राव को मिली सुरक्षा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 14:38 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र), 21 दिसंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने वाले अहसान राव को जिला पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पिछले दिनों सहारनपुर में आयोजित रैली में अहसान राव नामक व्यक्ति ने कुछ नारेबाजी की थी जिसके बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस संबंध में अहसान राव ने सहारनपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि अहसान राव के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने उन्हें गनर उपलब्ध कराया है।

भाजपा समर्थक माने जाने वाले अहसान राव ने बताया कि उनके नारे लगाने से नाराज कुछ कट्टरपंथी रंजिश रखने लगे थे, जिसकी वजह से उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने एक गनर (बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी) मुहैया कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो