लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad Plane Crash: विमान दुर्घटना का वीडियो बनाने वाले लड़के ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया

By रुस्तम राणा | Updated: June 14, 2025 20:49 IST

आर्यन नियमित तौर पर, उड़ान भरने वाले विमान का वीडियो बनाता है, लेकिन दुर्भाग्य से इस वीडियो में सबसे बुरी विमान दुर्घटनाओं में से एक दुर्घटना कैद हो गई।

Open in App

अहमदाबाद:अहमदाबाद पुलिस ने विमान दुर्घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाने वाले 17 वर्षीय लड़के का बयान दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार यह जानकारी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अहमदाबाद अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में पुष्टि की कि किशोर का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है। 

आर्यन नियमित तौर पर, उड़ान भरने वाले विमान का वीडियो बनाता है, लेकिन दुर्भाग्य से इस वीडियो में सबसे बुरी विमान दुर्घटनाओं में से एक दुर्घटना कैद हो गई। बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ विमान सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

दुर्घटना में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और कई अन्य लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस अटकल को भी खारिज कर दिया कि वीडियो के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कहा, ‘‘इस वीडियो को बनाने के लिए किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मोबाइल वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल हुई है।” 

पुलिस ने कहा, ‘‘वीडियो बनाने वाले नाबालिग ने पुलिस को वीडियो का विवरण दिया है। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान दर्ज कराने आया था। फिर लड़के को उसके पिता के साथ भेज दिया गया। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, न ही हिरासत में लिया गया है।” 

आर्यन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुर्घटना रिकॉर्डिंग शुरू करने के 24 सेकेंड बाद हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जो कुछ देखा, उससे मैं बहुत डर गया। मेरी बहन ने सबसे पहले मेरा वीडियो देखा और पिता को जानकारी दी। मुझे नहीं पता था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा।” 

आर्यन की बहन ने कहा कि वह बहुत डर गया था और इस क्षेत्र में नहीं रहना चाहता था क्योंकि यह बहुत खतरनाक घटना थी। बहन ने कहा, ‘‘वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।” आर्यन का परिवार किराये के मकान में रहता है। मकान मालकिन ने कहा कि दुर्घटना के बाद आर्यन पूरी रात जागता रहा और उसने कुछ भी नहीं खाया। 

खबर - भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :विमान दुर्घटनाअहमदाबादएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील