लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad Plane Crash: बुझ गया घर का 'दीपक'?, बहन ने बताया- भाई ने आखिरी बार मां से की थी बात, वीडियो देख आप रो देंगे!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2025 12:28 IST

Ahmedabad Plane Crash: एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देAhmedabad Plane Crash: फोन बजा, किसी ने फोन नहीं उठाया।Ahmedabad Plane Crash: संपर्क करने की कोशिश की।Ahmedabad Plane Crash: आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में बृहस्पतिवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार चालक दल के एक सदस्य दीपक पाठक की बहन ने बताया कि उसने आखिरी बार अपनी मां से बात की थी और उन्हें ‘गुड मॉर्निंग’ (सुप्रभात) कहा था। दीपक की बहन ने कहा कि दुर्घटना की खबर आने के बाद से उन्हें उसकी स्थिति के बारे में कुछ पता नहीं चला है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि दुर्घटना की खबर सार्वजनिक होने के बाद जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बजा, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

 

परिजनों ने उम्मीद कायम रखते हुए कहा, ‘‘जब तक यह फोन बजता रहेगा, हम बुरी खबर को स्वीकार नहीं करेंगे।’’ एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतकों की संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 

दीपक की बहन ने संवाददाताओं को बताया कि मुंबई के पास ठाणे जिले के बदलापुर का निवासी उसका भाई 11 साल से एअर इंडिया में चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत था। बहन ने कहा, ‘‘उसने सुबह हमारी मां को फोन किया और ‘गुड मॉर्निंग’ कहा। हालांकि, हम अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण अक्सर बात नहीं कर पाते, लेकिन मैं और मेरी मां नियमित रूप से उसके बारे में बात करते हैं।

जैसे कि वह कहां है, क्या वह घर लौट आया है।’’ बहन ने बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं और दीपक की शादी चार साल पहले हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त विमान के पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल के मुंबई में पवई के जल वायु विहार इलाके में स्थित घर में सदमे और गम का माहौल है। स्थानीय विधायक दिलीप लांडे ने सभरवाल के माता-पिता से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि सभरवाल के पिता 88 साल के हैं।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाएयर इंडियामुंबईटाटाLondonदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप