लाइव न्यूज़ :

Ahmedabad Fire Accident: इमारत की 21वीं मंजिल पर लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत; 22 अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 10:50 IST

Ahmedabad Fire Accident:  अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने कहा कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को निकाला गया और आग की लपटों को बुझाने के लिए एक दर्जन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

Open in App

Ahmedabad Fire Accident:   गुजरात में अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया, ‘‘आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई।’’ अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इमारत की आठवीं मंजिल पर ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी, लेकिन वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुजुर्ग महिला मिलाबेन शाह ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के 3.40 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

टॅग्स :अग्निकांडअहमदाबादAhmedabad Medical Associationगुजरातआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप