लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के भूमि पूजन से 10 दिन पहले अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

By सुमित राय | Updated: July 25, 2020 16:10 IST

राम मंदिर के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से 10 दिन पहले शनिवार को अयोध्या पहुंचे।5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से 10 दिन पहले शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया और वह भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि भूमि पूजन का कार्यक्रम राम जन्मभूमि परिसर के अंदर आयोजित किया जाएगा और इसकमें 150 से 200 लोगों के शिरकत करने की संभावना है, हालांकि इस दौरान कोरोना वायरस महामारी को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा।

कार्यक्रम में ये लोग हो सकते हैं शामिल

'भूमि पूजन' के कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रिम नेताओं को अयोध्या में आमंत्रित किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया था वह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और विनय कटियार को निमंत्रित करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमंत्रित लोगों की सूची में शामिल हैं।

गर्भ गृह में लगाई जाएंगी पांच चांदी की ईंटें

राम मंदिर न्यास के प्रवक्ता नृत्य गोपाल दास का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान गर्भ गृह में चांदी की पांच ईंटें लगाई जाएंगी। हिंदू मान्यता के मुताबिक ईंट पंच ग्रहों की प्रतीक हैं। मंदिर का डिजाइन और वास्तु प्रस्ताव के मुताबिक ही है। 

इधर, श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की तैयारियों के बीच शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने दिल्ली के 11 पवित्र स्थानों की मिट्टी पीतल के कलशों में भरकर अयोध्या भेजी। विहिप के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार एवं दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिट्टी से भरे पीतल के कलशों को अयोध्या के लिए रवाना किया। 

इन 11 पवित्र स्थानों से भेजी गई मिट्टी

इस मिट्टी को पवित्र स्थानों में सिद्ध पीठ कालकाजी, पुराना किला स्थित प्राचीन पांडव कालीन भैरव मंदिर, चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज, गौरी शंकर मंदिर, श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर, कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, प्राचीन शिव नवग्रह मंदिर, प्राचीन काली माता मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बिरला मंदिर, मंदिर मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर, करोल बाग स्थित बद्री भगत झंडेवालान मंदिर शामिल हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराम मंदिरअयोध्यानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील