लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैंक से नकदी लेन-देन पर नजर रखने को कहा

By भाषा | Updated: December 9, 2021 09:50 IST

Open in App

पणजी, नौ दिसंबर गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने सभी बैंक के अधिकारियों से राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असमान्य और संदिग्ध नकद लेन-देन पर नजर रखने की अपील की है।

बुधवार को विभिन्न बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान उपहारों के वितरण की संभावना है।

राज्य सूचना विज्ञापन प्रचार विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने सभी बैंक से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि नकदी लेन-देन और एटीएम में राशि डालने के लिए उन्हें (नकदी) वाहन से भेजे जाने के संबंध में पूरा लेखा जोखा रखा जाए। वहीं अन्य शाखाओं में नकदी ले जाते वक्त, इस काम में लगी निजी एजेंसियों अथवा बैंक के वाहनों के पास बैंक द्वारा जारी उचित कागजात होने चाहिए।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी बैंक कर्मचारियों से असामान्य और संदिग्ध लेन-देन पर नजर रखने और आगामी विधानसभा चुनाव के स्वतंत्र और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने की अपील की। गोवा विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए