लाइव न्यूज़ :

किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कृषि वैज्ञानिक ने पुरस्कार लेने से किया इनकार

By भाषा | Updated: December 9, 2020 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक वरिंदरपाल सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के मौजूदा आंदोलन के समर्थन में उर्वरक उद्योग की संस्था एफएआई का अवार्ड लेने से इनकार कर दिया।

पौधों के पोषण से जुड़े कार्य के लिए वरिंदरपाल सिंह फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) के गोल्डन जुबली अवार्ड के संयुक्त विजेता घोषित किए गए थे। पुरस्कार के तहत दो लाख रुपये नकद राशि, एक स्वर्ण पदक और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

एफएआई के महानिदेशक सतीश चंद्र ने पुष्टि की है कि सोमवार को आयोजित हुए वार्षिक समारोह के दौरान सिंह ने पुरस्कार लेने से मना कर दिया। चंद्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इस अकादमिक पुरस्कार को लेने से इनकार करना ठीक नहीं था।’’ उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रेणियों में 34 पुरस्कार दिए गए।

पुरस्कार वितरण समारोह में रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख लाल मांडविया भी मौजूद थे।

सिंह ने सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में कहा, ‘‘संकट के इस समय में जब देश के किसान सड़कों पर हैं, मेरी अंतरात्मा ने यह पुरस्कार स्वीकार करने की मुझे इजाजत नहीं दी।’’

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में मृदा विज्ञान विभाग में प्रधान मृदा रसायनशास्त्री सिंह ने पुरस्कार नहीं स्वीकार करने के लिए खेद भी जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए