लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ की अनकही कहानियों को साझा करने के लिए स्‍लो एप से करार

By भाषा | Updated: January 29, 2021 15:59 IST

Open in App

लखनऊ, 29 जनवरी देश के प्रमुख सुरक्षा बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बहादुरी की अनकही कहानियां अब जाने-माने ऑडियो कथाकार नीलेश मिसरा के 'स्‍लो एप' पर सुनी जा सकती हैं।

सीआरपीएफ द्वारा शुक्रवार को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, बिजनौर रोड, लखनऊ में आयोजित एक समारोह में इसके लिए करार किया गया। सीआरपीएफ के महानिदेशक एपी माहेश्वरी ने नीलेश मिसरा के ‘स्‍लो कंटेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के साथ बहादुरी की कहानियों को साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किये।

इस मौके पर सीआरपीएफ के महानिदेशक माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि सीआरपीएफ देश का सबसे सुशोभित पुलिस बल है, जिसे 2,112 वीरता पदक प्राप्‍त हुए और इस संस्‍था ने निस्‍वार्थ भाव से देश की सेवा करते हुए अपने 2,224 बहादुरों का बलिदान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीआरपीएफ के जवानों की हर कहानी अपने साथ सहानुभूति, त्‍याग, मानवता और बहादुरी का पाठ लेकर आती है और हमें खुशी है कि नीलेश मिसरा के साथ न केवल हमारे बहादुर जवानों के संबंध होंगे बल्कि उनके रिश्‍तेदारों और परिवारों की कहानियों को भी इस एप के जरिये दुनिया को बताया जायेगा।''

स्‍लो कंटेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्‍थापक नीलेश मिसरा ने कहा, '' एक लेखक, एक कहानीकार के रूप में मुझे लगता है कि अनसुनी कहानियों को अपनी आवाज देना हमारी जिम्‍मेदारी है। सीआरपीएफ के जवान हमेशा देश के नागरिकों की सेवा और सहयोग के लिए आगे आते हैं और उनकी वीरता की हर कहानी प्रेरणादायक है।''

मिसरा ने कहा, ''ऐसी कहानियों को ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक पहुँचना चाहिए और हमें सीआरपीएफ को सार्थक और समृद्ध तरीके से द स्‍लो एप पर प्रस्‍तुत करने पर बहुत गर्व है।''

उन्‍होंने कहा कि सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान वीडियो तथा ऑडियो के जरिये एप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्‍लो एप में इनकी भागीदारी के अलावा सीआरपीएफ परिवार के बच्‍चों की उपलब्धियों का भी वर्णन किया जाएगा। यह सभी उम्र के दर्शकों और श्रोताओं के लिए प्रेरणादायक होगी।

इस एप के जरिये सीआरपीएफ चैनल में नीलेश मिसरा और अन्‍य कलाकारों द्वारा लिखित कहाानियां शामिल होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील