लाइव न्यूज़ :

8,000 मील की दूरी तय की, डोनाल्ड ट्रंप बोले- यूएस और भारत हमेशा ईमानदार एवं प्रतिबद्ध दोस्त रहेंगे

By भाषा | Updated: February 24, 2020 18:27 IST

ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से यहां पहुंचे। मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था। ट्रंप परिवार के दौरे के लिए ताजमहल की सजावट की गई।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला ने ताज परिसर का भ्रमण किया।आगरा और ताज के अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ऐतिहासिक ताजमहल को देखने सोमवार की शाम आगरा पहुंचे और प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर अहमदाबाद से यहां पहुंचे। मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल बनवाया था। ट्रंप परिवार के दौरे के लिए ताजमहल की सजावट की गई।

राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला ने ताज परिसर का भ्रमण किया और बाद में आगंतुक पुस्तिका में कुछ शब्द लिखे। उन्हें धरोहर के इतिहास एवं महत्व के बारे में भी बताया गया। आगरा और ताज के अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में जबर्दस्त उत्साह था। कुछ दुकानों में भारत में ट्रंप के स्वागत के लिए खुद से पोस्टर तैयार कर लगाए गए थे।

ट्रंप ने भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “प्रथम महिला और मैंने इस देश के प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देने के लिए 8,000 मील की दूरी तय की कि- अमेरिका भारत को पसंद करता है और अमेरिका के लोग भारत के लोगों के लिए हमेशा ईमानदार एवं प्रतिबद्ध दोस्त रहेंगे।”

यहां खेरिया हवाईअड्डे से 30 वाहनों वाला ट्रंप का काफिला ताजमहल परिसर के पास ओबराय अमरविलास होटल पहुंचा जहां 15,000 से अधिक स्कूली छात्र मार्ग के दोनों तरफ अमेरिका और भारत का झंडा लिए हुए कतार में खड़े थे। ट्रंप, प्रथम महिला और मोदी की तस्वीरों वाले विशाल पोस्टर उस 13 किलोमीटर के मार्ग में जगह-जगह लगे हुए जहां से उनका काफिला गुजरा।

उनके आगरा दौरे के लिए तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और अधिकारियों ने दोपहर तक ताजमहल खाली करा लिया था। ट्रंप और प्रथम महिला ने संगमरमर के इस आश्चर्य के नजारे का लुत्फ उठाया जहां ठंडी हवाओं ने मौसम को और खुशगवार बना दिया था।

उन्होंने फोटोग्राफरों के लिए पोज भी दिए। दंपति दिल्ली रवाना होने से पहले यूनेस्को धरोहर स्थल से सूर्यास्त देखने के लिए ताजमहल में करीब एक घंटे का वक्त बिताएंगे। ट्रंप से पहले मुगल युग के इस आश्चर्य को देखने वाले अंतिम राष्ट्रपति बिल क्लिंटन थे जो 2000 में भारत आए थे। उन्होंने अपनी बेटी चेलसी क्लिंटन के साथ ताजमहल देखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डेविड ड्वाइट आइजनहावर ने 1959 में तत्कालन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साथ ताजमहल देखा था। 

टॅग्स :आगराडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीमेलानिया ट्रंपउत्तर प्रदेशअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो