लाइव न्यूज़ :

Taj mahal: कोविड को लेकर यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब बिना टेस्टिंग पर्यटकों को एंट्री नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: December 23, 2022 09:19 IST

आगरा में ताजमहल देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक प्रतिदिन बड़ी संख्या में आते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देजिला स्वास्थ्य के सूचना अधिकारी ने बताया कि ताजमहल आने वाले पर्यटकों को कोविड परीक्षण से गुजरना होगा। सूचना अधिकारी ने कहा, अब सभी आगंतुकों के लिए परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।

आगरा: चीन और अन्य देशों में कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक आगरा स्थित ताजमहल को अलर्ट पर रखा गया है। जिला स्वास्थ्य के सूचना अधिकारी ने बताया कि ताजमहल आने वाले पर्यटकों को कोविड परीक्षण से गुजरना होगा। बिना जांच ताजमहल में पर्यटकों की एंट्री नहीं होगी। 

गौरतलब है कि आगरा में ताजमहल देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक प्रतिदिन बड़ी संख्या में आते हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी (आगरा) अनिल सत्संगी ने कहा, "स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पहले ही परीक्षण शुरू कर दिया है। जैसा कि अलर्ट जारी है अब सभी आगंतुकों के लिए परीक्षण अनिवार्य कर दिया गया है।"

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। मांडविया ने भारत की तैयारियों पर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में स्वत: संज्ञान लेते हुए बयान दिया।

टॅग्स :आगराताज महलकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर की किल्लत?, आगरा में पेठा कारोबार पर भारी संकट, कुछ इकाइयां पूरी तरह से बंद?

क्राइम अलर्टचार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए