लाइव न्यूज़ :

नौसेना में अग्निपथ योजना के तहत 2800 पदों के लिए शुरू हुई भर्ती, यहां जानिए सारी डिटेल्स

By शिवेंद्र राय | Updated: July 15, 2022 14:37 IST

सैन्य भर्ती की नई योजना अग्निपथ के तहत भारतीय नौसेना में 2800 पदों के लिए भर्ती निकली है। 15 जुलाई से आवेदन शुरू हो रहे हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 22 जुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना ने 2800 पदों के लिए भर्ती निकाली15 जुलाई से शुरू होगा आवेदन22 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने 15 जुलाई, 2022 से अग्निवीर योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। वरिष्ठ माध्यमिक भर्ती (एसएसआर) के लिए 2800 अग्निवीरों की भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियां

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 15 जुलाई 2022

आवेदन करने की अंतिम तिथि-  22 जुलाई 2022

कुल रिक्तियां- 2800

वेतन- 30000 रूपये प्रति माह

शैक्षणिक योग्यता

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल के बोर्ड से गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान / जीव विज्ञान / कंप्यूटर विज्ञान में से कम से कम एक विषय के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 01 नवंबर 1999 से 30 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए।

क्या है अग्निपथ योजना

भारत सरकार सैन्य बलों भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ लेकर आई है। इस योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। चार साल बाद भर्ती हुए 75 प्रतिशत युवाओं को सेवानिृत्त कर दिया जाएगा। केवल सबसे बेहतर 25 प्रतिशत को ही नियमित सेना का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस योजना में सेवानिवृत्त जवानों को पेंशन की सुविधा नहीं मिलेगी। चार साल के कार्यकाल के दौरान जवानों को पहले साल 30 हजार, दूलरे साल 33 हजार, तीसरे साल 36500 और चौथे साल 40000 रूपये वेतन मिलेगा। चार साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले जवानों को लगभग 12 लाख रूपये एकमुश्त दिए जाएंगे। 

योजना का हो चुका है विरोध

सरकार ने जब सेना भर्ती की अग्निपथ योजना की घोषणा की थी तब इसका जमकर विरोध हुआ था। देश के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। हालांकि सरकार और तीनो सेनाओं द्वारा ये साफ कर दिया गया है कि आगे से कोई भी भर्ती अग्निपथ योजना के तहत ही होगी।

टॅग्स :भारतीय नौसेनाअग्निपथ स्कीमनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप