लाइव न्यूज़ :

Agnipath: मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी क्यों दूं?, अग्निवीरों को नौकरियां देने वाले केन्द्र सरकार के पत्र पर बोली ममता बनर्जी, बीजेपी पर लगाया यह आरोप

By आजाद खान | Updated: June 29, 2022 14:07 IST

Agnipath Scheme: सीएम ममता बनर्जी ने अग्निपथ योजना पर बोलते हुए कहा कि यह योजना भाजपा का 'लॉलीपॉप' है। उन्होंने इस योजना के जरिए भाजता द्वारा देश के युवाओं को ठगने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्दे अग्निवीरों को नौकरी देने पर सीएम ममता बनर्जी ने बयान दिया है। सीएम ममता का कहना है कि वे अग्निवीरों के जगह राज्य के बेरोजगारों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने भाजपा पर देश के युवाओं को ठगने का आरोप भी लगाया है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अपने राज्य में अग्निवीरों को नौकरी प्राथमिकता देने से साफ इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे अगर प्राथमिकता देगी को राज्य के जो युवा बेरोजगार है, उन्हें नौकरी देंगी। ममता बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे बीजेपी का पाप वो अपने सिर पर क्यों लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा वर्कर्स को क्यों नौकरी देंगी। आपको बता दें कि उनकी यह प्रतिक्रिया केंद्र सरकार की ओर से मिले एक पत्र के बाद आई है। 

क्या कहा ममता बनर्जी ने

इस पर बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'मुझे एक पत्र मिला है (केंद्र की तरफ से) जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से अग्निवीरों को चार साल के बाद नौकरी देने की अपील की है। वे चाहते हैं कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को नौकरी दूं... हमें ऐसा क्यों करना चाहिए?... पहली प्राथमिकता प्रदेश के युवाओं को दी जाएगी।'

सीएम ममता ने आगे कहा, 'सशस्त्र बलों के एक कर्नल ने हाल ही में मुझे इस अनुरोध के साथ पत्र भेजा था। लेकिन हम भाजपा के कचरे के डिब्बे को साफ क्यों करें? जब केंद्र उन्हें चार साल के बाद छोड़ देगा, तो राज्य उन्हें पूरे कार्यकाल की नौकरी देने की जिम्मेदारी क्यों उठाए? केंद्र उन्हें 60 वर्ष का पूरा होने तक सैनिक के तौर पर पूरा कार्यकाल देने की जिम्मेदारी क्यों नहीं उठाता?'

अग्निपथ योजना पर सीएम ममता ने उठाए सवाल

लाइव हिन्दुस्तान ने समाचार एजेंसी वार्ता के अनुसार कहा है कि सीएम ममता ने इसे वोट बटोरने तथा ठग और कैडर बनाने का भाजपा का 'लॉलीपॉप' बताया है। उन्होंने अग्निवीरों पर बोलते हुए कहा है कि ये जो अग्निवीर होंगे, वे भाजपा के लिए वोट लूटेंगे। सीएम ममता ने यह भी कहा कि ये जो अग्निवीर होंगे वो चार साल बाद क्या करेंगे। उन्होंने इस योजना के जरिए भाजता द्वारा देश के युवाओं को ठगने की बात कही है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीअग्निपथ स्कीमCentral and State Governmentपश्चिम बंगालनौकरीjobs
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो